जलाराम चाट भंडार पर दबिश देकर देर रात लगाया 2500 रुपए का जुर्माना लगाया दुर्ग निगम ने
दुर्ग नगर निगम के द्वारा रात्रि कालीन लॉक डाउन का उल्लंघन कर चाट गुपचुप विक्रय करने वाले जलाराम चाट भंडार पर दबिश देकर देर रात लगाया 2500 रुपए का जुर्माना लगाया और चेतावनी भी दिया कि शासन के दिशा निर्देश व नियमविपरित किसी भी प्रकार का व्यापार किया जा रहा है तो उस पर निगम प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्यवाही किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निदेश पर दुर्ग नगर निगम की टीम निगम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जिस दौरान इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम चाट भंडार खुला पाया गया था जिस पर प्रथम बार में चलानी कार्यवाही किया गया इस दौरान बाजार प्रभारी शिव शर्मा, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा, भूपेन्द्र गोइर सहित अन्य निगम कर्मचारी उपस्थित थे।