Jwala

Express News

बलौदा बाजार

रंगबाजी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

धारदार हथियार लहराते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो किए थे अपलोड

900230820251434141280x720_2523684-four-accused-in-police-custody.webp

भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बढ़ते आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने निर्देश दिया है। भाटापारा शहर और ग्रामीण थाना क्षेत्र में धारदार हथियार रखते रखने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, कुछ आरोपी अपने पास चाकू, छुरी जैसे धारदार हथियार रखे हुए हैं और उनका उपयोग लोगों को डराने-धमकाने में कर रहे हैं। इतना ही नहीं, आरोपी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर धारदार हथियारों के साथ फोटो भी अपलोड कर रहे थे, जिससे लोगों में भय का वातावरण बन रहा था।

चार आरोपी गिरफ्तार
सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है-

1. ओमप्रकाश साहू (19 वर्ष) निवासी के.के. वार्ड, भाटापारा शहर
2. टाकेश सेन (22 वर्ष) निवासी ग्राम देवरी, थाना भाटापारा ग्रामीण
3. निलेश वर्मा (20 वर्ष) निवासी ग्राम सेमरिया घाट, थाना भाटापारा ग्रामीण
4. तीजू वर्मा (23 वर्ष) निवासी ग्राम सेमरिया घाट, थाना भाटापारा ग्रामीण

बिलासपुर के गुरुनानक ढाबा में बदमाशों की गुंडागर्दी
वहीं 20 अगस्त को बिलासपुर से गुरुनानक ढाबा में गुंडागर्दी का मामला सामने आया था। जहां असामाजिक तत्वों ने ढाबा संचालक से मारपीट भी की थी।जानकारी के मुताबिक, कुछ राउडी बदमाश 17 अगस्त की रात शराब पीने ढ़ाबा आए हुए थे। शराब पीने से मना करने पर भड़के राउडी ने ढ़ाबा संचालक को देख लेने की धमकी दी थी। फिर 18 अगस्त को साथियों के साथ पहुंचकर ढाबा संचालक को पीटा था। इस पूरे मामले में मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। चकरभाठा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच की थी

जेल से छूटते ही फिर गुंडागर्दी
वहीं 6 अगस्त को रायगढ़ जिले में एक बार फिर आदतन अपराधी दुर्गेश महंत ने रिहाई के तुरंत बाद कानून को खुली चुनौती दीया था। तीन महीने जेल से छूटते ही उसने शक्ति प्रदर्शन कर पुलिस और जनता को चौंका दिया। वायरल हुए वीडियो में दुर्गेश खुलेआम गुंडागर्दी करता नजर आया है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने निकाला आदतन बदमाश का जुलूस
पुलिस ने दुर्गेश महंत का जुलूस निकाला। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ है। इस जुलूस से यह साफ पता चलता है कि, अपराध की छूट नहीं दी जाएगी। उठक-बैठक कराकर उसे शर्मिंदा भी किया गया और फिर से जेल भेज दिया गया। बता दें कि, दुर्गेश पहले भी मारपीट जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है और उस पर कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

897021120260635181011005435.png
437021120260634491010996317.jpg
542021120260634241011005422.png
553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.