Jwala

Express News

बलौदा बाजार

बलौदाबाजार में अंधेकत्ल का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी निकली पति की हत्या की मास्टरमाइंड

बलौदाबाजार में अंधेकत्ल का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी निकली पति की हत्या की मास्टरमाइंड

821180120261334101500x900_2557145-four-suspects-are-in-police-custody.webp

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के हथबंद–भाटापारा रेलवे लाइन पर मिले बिना सिर के युवक के शव के अंधेकत्ल मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस जघन्य हत्या की साजिश मृतक की पत्नी ने अपने मामा और दो सुपारी किलरों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

13 जनवरी 2026 को थाना हथबंद पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे अपलाइन खंबा नंबर 771/23-25 के पास एक अज्ञात युवक का बिना सिर का शव पड़ा हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी गई थी। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हो गया था कि पहचान छुपाने के उद्देश्य से युवक की हत्या कर उसका सिर अलग कर दिया गया है। शव के दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में ‘G.K. JOSHI’ लिखा हुआ था। मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया।

RO. NO 13910/80

शव की पहचान बनी बड़ी चुनौती
शव की पहचान के लिए पुलिस ने करीब 80 जवानों की टीम के साथ चार किलोमीटर क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सिर बरामद नहीं हो सका। इसके बाद आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई, सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी प्रसारित की गई। सीसीटीवी फुटेज और साइबर तकनीकी विश्लेषण के बाद चार दिन में शव की पहचान गैस कुमार जोशी (39 वर्ष), निवासी ग्राम भोथीडीह, जिला बेमेतरा के रूप में हुई।

पत्नी ने रची हत्या की साजिश
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक गैस कुमार जोशी अपनी पत्नी कुसुम जोशी के साथ आए दिन झगड़ा, मारपीट और अमानवीय व्यवहार करता था। इससे परेशान होकर कुसुम ने अपने मामा राजेश भारती और दो सुपारी किलरों दारासिंह अनंत तथा करन अनंत के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पहले भी हत्या की कोशिश की गई थी, लेकिन नाकाम रहने के बाद 40 हजार रुपये की सुपारी देकर अंतिम योजना बनाई गई।

पार्टी के बहाने बुलाकर की निर्मम हत्या
घटना के दिन मृतक को पार्टी के बहाने ग्राम दरचुरा बुलाया गया। वहां उसे जमकर शराब पिलाई गई। नशे में धुत होने के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और फिर कार से रेलवे लाइन के पास ले जाकर धारदार तलवार से गला काट दिया गया। शव का धड़ रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, जबकि सिर को ग्राम डिग्गी में जमीन खोदकर दबा दिया गया।

पुलिस टीम को इनाम
इस अंधेकत्ल का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने 5,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, तलवार, मोबाइल फोन सहित अन्य अहम साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.