Jwala

Express News

बलौदा बाजार

SSP ने थाना प्रभारी और सहायक उप निरीक्षक को किया लाइन अटैच

63621042025091903line-ataich.webp

भाटापारा। पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा ने शहर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ के गंभीर मामले में FIR दर्ज नहीं करने पर थाना प्रभारी परिवेश तिवारी और सहायक उप निरीक्षक सम्पत महापात्र को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया।

FIR की बजाय प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की..!

इस संबंध में जारी आदेश के मुताबिक के मुताबिक बीते 8 अप्रैल 2025 को प्रार्थी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ हुए छेड़छाड़ के संदर्भ में थाना भाटापारा शहर में उपस्थित आकर दिवस अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सम्पत महापात्र को शिकायत की गई। दिवस अधिकारी द्वारा थाना प्रभारी भाटापारा शहर, निरीक्षक परिवेश तिवारी को इस घटना के संदर्भ में अवगत कराया गया, परन्तु उक्त प्रकरण में तत्काल प्रथम सूचना पत्र दर्ज नहीं कर इस्तगासा क्रमांक 36/157 धारा 170/135, 125 BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत आरोपी के खिलाफ केवल प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

RO. NO 13910/80

मामले को SP ने लिया संज्ञान में

इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल तक पहुंची तब उन्होंने हेमसागर सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) से मामले की जांच कराई। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया कि थाना प्रभारी भाटापारा शहर, निरीक्षक परिवेश तिवारी एवं सहायक उप निरीक्षक, सम्पत महापात्र द्वारा नाबालिग बालिका से संबंधित गंभीर शिकायत पर त्वरित रूप से समुचित कार्यवाही न कर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही उदासीनता एवं व्यवसायिक अपरिपक्वता का परिचय दिया गया। उन्होंने दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर 11 अप्रैल को अपराध क्रमांक 248/2025 धारा 74 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। साथ ही थाना प्रभारी परिवेश तिवारी और सहायक उप निरीक्षक सम्पत महापात्र को लाइन अटैच कर दिया गया।

गंभीर मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसएसपी

एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पीड़ित परिवार से संवेदनशीलता के साथ व्यवहार नहीं किया गया और कार्रवाई में अनावश्यक देरी की गई, जिससे पुलिस की छवि को ठेस पहुंची है। इसी के चलते यह सख्त कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही बरतेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.