Jwala

Express News

बस्तर

दोनों दादा के खात्मे से बस्तर में माओवाद का किला ढहा

दोनों दादा के खात्मे से बस्तर में माओवाद का किला ढहा

58824092025122940133230920251628001000117584.webp

रायपुर/ बस्तर। बस्तर छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने दोनों दादा का खात्मा कर माओवाद का किला ढहा दिया है। बस्तर के नारायणपुर जिले में सोमवार 22 सितंबर 2025 को हुई मुठभेड़ में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय कमेटी के दो शीर्ष नेता राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी सुरक्षाबलों के हमले में ढेर हो गए। यह मार्च 2026 तक माओवाद के सफाये के गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प की दिशा में बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इन दोनों पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि विभिन्न राज्यों में मिलाकर हरेक पर करीब 1.80 करोड़ का इनाम था। यह खबर न केवल सुरक्षा बलों के लिए ऐतिहासिक जीत है, बल्कि माओवादी संगठन की रीढ़ तोडऩे वाला प्रहार भी। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने मंगलवार 23 सितंबर को नारायणपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि माओवादी पार्टी की 19 सदस्यीय केंद्रीय कमेटी में से आधे से ज्यादा महासचिव बसवराजू सहित 9 सदस्य सुरक्षाबलों ने मार गिराए हैं। वहीं, एक प्रमुख नेता सुजाता ने सरेंडर कर मुख्यधारा में लौट आईं, जिससे कुल 10 लीडर 'खत्मÓ हो चुके हैं। तीन दशकों से दंडकारण्य में सक्रिय रहे सुबह के धुंधले पहर में महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में खुफिया सूचनाओं के आधार पर सर्च ऑपरेशन चल रहा था। अचानक माओवादियों ने घात लगाकर हमला बोल दिया। कई घंटों तक चले गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने दोनों लीडरों के शव बरामद किए। घटनास्थल से एके-47 राइफल, इंसास राइफल, बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, भारी मात्रा में विस्फोटक, माओवादी साहित्य और अन्य सामग्री जब्त की गई। 63 वर्षीय राजू दादा (उपनाम: गुडसा उसेंदी, विजय, विकल्प) और 67 वर्षीय कोसा दादा (उपनाम: गोपन्ना, बुचन्ना)—दोनों तेलंगाना के करीमनगर जिले के निवासी तीन दशकों से दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी चला रहे थे। इनके नाम पर बस्तर संभाग में सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों और निर्दोष नागरिकों की हत्याओं के दजर्नों केस हैं। आईजी सुंदरराज ने कहा, "ये मास्टरमाइंड थे, जिन्होंने हिंसा की आग को भड़काया। लेकिन अब संगठन टूट चुका है। आईजी ने किया चौंकाने वाला खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अब बस्तर के छोटे माओवादी कैडर आंध्र-प्रदेश के बड़े नेताओं के 'ढालÓ नहीं बन रहे। मुठभेड़ के दौरान वे टॉप लीडरों को छोड़कर भाग जाते हैं। सुंदरराज ने कहा कि महासचिव बसवराजू की मुठभेड़ में भी स्थानीय जनमिलिशिया और कैडरों ने साथ नहीं दिया। सोमवार की घटना में भी यही हुआ, जिससे शव आसानी से रिकवर हो गए। यह माओवाद के अंत का संकेत है। उन्होंने ऐलान किया कि जल्द ही संगठन को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.