Jwala

Express News

भोपाल

डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने नहीं दिया इस्तीफा, जानें क्या है

डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने नहीं दिया इस्तीफा, जानें क्या है

774060720251127222472193-aiims-director-ajay-singh.webp

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के कार्यपालक निदेशक डॉ. अजय सिंह के इस्तीफे की खबर पर बड़ा अपडेट है। अजय सिंह ने इस्तीफा नहीं दिया है। हरिभूमि से बातचीत में उन्होंने बताया-उनका कार्यकाल 4 अगस्त 2025 को पूरा हो रहा है। इसके बाद वे एक्सटेंशन नहीं लेना चाहते। इसके लिए विभाग को पत्र लिखा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नए डायरेक्टर की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

भोपाल एम्स के एक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह के अगस्त में 3 साल पूरे हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 2022 में उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की थी। यह कार्यकाल अगस्त में पूरा हो रहा है। ऐसे में अब उनके स्थान पर नए डायरेक्टर की नियुक्ति के लिए केंद्र ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पद प्रतिनियुक्ति, एग्रीमेंट या संविदा के आधार पर भरा जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय को 15 दिन पहले लिखा था पत्र
डॉ. अजय सिंह ने 15 दिन पहले ही स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखा था। इसमें व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए आगे का कार्यकाल न बढ़ाए जाने का आग्रह किया है। जिसे औपचारिक स्वीकृति अब तक नहीं मिली। हालांकि, मंत्रालय ने नए निदेशक की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन भी आमंत्रित किए गए हैं।

डॉ. अजय सिंह ने क्या कहा?
डॉ. अजय सिंह ने हरिभूमि से चर्चा के दौरान कहा, 4 अगस्त 2025 को मेरा कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इस पर किसी ने पूछा कि आगे एक्सटेंशन लेना चाहते हैं। जिस पर मैंने मना किया, लेकिन इस्तीफे की बात कहां से आ गई। मैं खुद नहीं समझ पा रहा।

डॉ. अजय सिंह के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां

  • साल 2022-23 के मुकाबले साल 2023-24 में 58.7 फीसदी ज्यादा 58 हजार 762 मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया गया।
  • 18.6 फीसदी बड़ी सर्जरियां, रेडियोलॉजी जांच 26.9 फीसदी और लैब टेस्ट 15.4 फीसदी बढ़े।
  • आयुष्मान योजना के जरिए प्रति साल में 42.72 करोड़ रुपए क्लेम किए गए।
  • एम्स में हर साल साढ़े 10 लाख तक ओपीडी पहुंची। हार्ट ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट, बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी सुविधाएं शुरू हुईं।
  • इमरजेंसी और ट्रॉमा के मरीजों के लिए 24x7 ऑपरेशन सुविधा शुरू की गई। इमरजेंसी ओपीडी सेवा भी शुरू की गई।
  • आर्टिफिशियल हार्ट और लंग मशीन, नई एडवांस कैथलैब, डेक्सा स्कैन, जीआइ एंडोस्कोपी, कोबास 5800 जैसी मशीनें इंस्टॉल हुईं।
  • प्रति साल 300 रिसर्च पब मेड में प्रकाशित हुईं। हर साल में 155 से ज्यादा प्रोजेक्ट के लिए 60 से 80 करोड़ का ग्रांट मिला।
  • स्टाफ के खाली 85 फीसदी पद भरे गए। वन हेल्थ, वन स्टेट स्कीम तैयार की गई।
  •  

 

डायरेक्टर पद के लिए योग्यता अनिवार्य

  • आवेदन के लिए, उम्मीदवार के पास मेडिसिन, सर्जरी या पब्लिक हेल्थ और उनकी शाखाओं में स्नातकोत्तर योग्यता होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, कम से कम 10 साल का शिक्षण और अनुसंधान अनुभव के साथ पेशे में 25 साल का अनुभव जरूरी है।
  • चिकित्सा राहत, चिकित्सा अनुसंधान, चिकित्सा शिक्षा या सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठन के क्षेत्र में व्यापक व्यावहारिक और प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ किसी महत्वपूर्ण वैज्ञानिक शैक्षणिक संस्थान के प्रमुख या विभाग के प्रमुख के रूप में पर्याप्त अनुभव होना चाहिए।
  • पात्रता के लिए संस्था के प्रमुख या विभाग के प्रमुख के रूप में न्यूनतम एक साल का अनुभव हो। इसमें संस्थान प्रमुख, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, विभाग प्रमुख, क्लिनिकल विभाग प्रमुख, यूनिट प्रमुख, डीन, सब-डीन या समान पद संभाला हो।
  • आयु सीमा: आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि के अनुसार ऊपरी आयु सीमा 67 वर्ष है।

वेतन और भत्ते इस प्रकार रहेंगे
चयनित उम्मीदवार को पे मैट्रिक्स (7वें सीपीसी के अनुसार) में लेवल 15 (1,82,200 - 2,24,100 रुपए) के अनुसार वेतन मिलेगा। सेवानिवृत्ति के बाद नियुक्त उम्मीदवारों का वेतन सेवानिवृत्ति के समय प्राप्त वेतन से उनकी पेंशन काटकर निर्धारित किया जाएगा। संस्थान परिसर में मानक किराए या वेतन के 10% के भुगतान पर आवासीय सुविधा दी जाएगी।

3 साल के लिए होगी नियुक्ति
नियुक्ति 3 साल की अवधि के लिए होगी। जिसे 5 साल तक या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक या अगले आदेश तक बढ़ाया जा सकता है।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रोफार्मा में विज्ञापन संख्या और तिथि का उल्लेख करते हुए सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं। सेवारत उम्मीदवारों को संबंधित कैडर नियंत्रण अधिकारियों के माध्यम से आवेदन अग्रेषित करना होगा। आवेदन के साथ सतर्कता मंजूरी, कैडर मंजूरी, सेवाकाल के दौरान लगाई गई किसी भी बड़ी या छोटी पेनल्टी का विवरण और अधिकारी द्वारा प्रस्तुत नवीनतम अचल संपत्ति रिटर्न की कॉपी भी संलग्न करनी होगी।

नियुक्ति प्रक्रिया
आवेदन पत्र https://mohfw.gov.in और https://pmssy.mohfw.gov.in वेबसाइटों से डाउनलोड किया जा सकता है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार सर्च-कम-सिलेक्शन कमेटी (एससीएससी) द्वारा आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार के समय उम्मीदवारों को उनके आवेदन में प्रस्तुत किए गए विवरणों के प्रमाण में सभी ओरिजिनल दस्तावेज देने होंगे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.