भीमसेन रेलवे स्टेशन पर भोपाल मंडल होकर संचालित होने वाली दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी है।
भोपाल। रेल यात्रियों और क्षेत्रवासियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की लगातार मांग को देखते हुए रेलवे ने भीमसेन रेलवे स्टेशन पर भोपाल मंडल होकर संचालित होने वाली दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी है। इससे स्थानीय यात्रियों, व्यापारियों और रोजाना सफर करने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कुशीनगर एक्सप्रेस का भीमसेन स्टेशन पर ठहराव 10 सितंबर 2026 से शुरू होगा। यह ट्रेन भीमसेन स्टेशन पर रात 11:15 बजे पहुंचेगी और 11:17 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब भीमसेन स्टेशन से सीधे सफर की सुविधा मिल सकेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 19165 अहमदाबाद-साबरमती एक्सप्रेस का भी भीमसेन स्टेशन पर ठहराव शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन रात 10:45 बजे भीमसेन पहुंचेगी और 10:47 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन का ठहराव 10 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा। ट्रेन अहमदाबाद से 9 सितंबर 2026 को शुरू होने वाली यात्रा से इस व्यवस्था के अनुसार संचालित होगी।
रेल प्रशासन का कहना है कि दोनों ट्रेनों के ठहराव से भीमसेन और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। यात्री यात्रा से पहले ट्रेनों के समय और अन्य जानकारी की पुष्टि रेलवे पूछताछ सेवा 139 या एनटीईएस के माध्यम से कर सकते हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.