डिंडोरी में काली विसर्जन जुलूस के दौरान अंडों की अफवाह से तनाव फैल गया, पुलिस ने स्थिति संभाली और जांच शुरू की।
मध्यप्रदेश। डिंडोरी में मां काली की प्रतिमा विसर्जन के समय अफवाह के चलते अचानक तनाव की स्थित बन गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि, पुलिस को बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किसी ने जुलूस पर अंडे फेंकने की अफवाह उड़ा दी थी। इसके कारण लोग भड़क गए।
अंडे देख लोग हुए आक्रोशित
जानकारी के अनुसार शनिवार रात मां काली की प्रतिमा का विसर्जन होना था। जुलूस अस्पताल कॉलोनी क्षेत्र से होते हुए निकला तो कुछ दूरी पर फूटे हुए अंडे दिखे। इसे देखकर लोग आक्रोशित हो गए। स्थिति कितनी खराब हो गई थी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, लोग मस्जिद मोहल्ले की ओर बढ़ने लगे थे।
एसडीएम और एसडीओपी भी मौके पर पहुंचे
रात 11 से 12 बजे के बीच यहां लोगों की काफी भीड़ इकठ्ठा थी। पुलिस ने मोर्चा संभाला, एसडीएम राम बाबू देवांगन और एसडीओपी सतीश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पहले चेतावनी दी गई। जब भीड़ आगे बढ़ने लगी तो पुलिस ने बल का प्रयोग किया। इसके बाद लोग तितर - बितर हो गए। मामला शांत होने पर पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की।
सीसीटीवी कैमरे फुटेज से होगी आरोपी की पहचान
पुलिस के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। किसी तरह की बड़ी घटना नहीं हुई है। अफवाह किसने फैलाई इसे लेकर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से उपद्रवियों की पहचान भी की जाएगी। सड़क पर अंडे किसने फेंके इस बात की भी जांच की जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.