कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व प्रदेश महासचिव यादव ने दिया इस्तीफा, कहा - जमीनों के दलाल हैं जीतू पटवारी
कांग्रेस को झटकों पर झटका लगता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विवाद के अब कांग्रेस के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव ने करीब 30 साल तक पार्टी से जुड़े रहने के बाद इस्तीफा दे दिया है।
बताया जा रहा है कि, राकेश सिंह यादव ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेज दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने जीतू पटवारी पर जमीनों की दलाली करने का भी आरोप लगाया है। इस्तीफे के बाद यादव ने कहा कि, जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर जो आरोप लगाए उसे साबित नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विचार करना चाहिए।
कांग्रेस में समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा
इस्तीफे के बाद राकेश सिंह ने मीडिया से कहा कि, प्रदेश नेतृत्व की कार्यशैली अनुचित है। पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। पार्टी पदाधिकारी सारे फैसले एकतरफा ले रहे हैं। यादव ने कहा कि, पार्टी ने कार्यकर्ताओं को मीडिया डिबेट से बहिष्कार करने को कहा है, तो हम अपनी बात रखें कैसे। हम देश सेवा के लिए राजनीति करते हैं, हमारा उद्देश्य पैसा कमाना नहीं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.