Jwala

Express News

भोपाल

रीवा में सड़क की बदहाली: बीमार बच्चे को कपड़े की पालकी में ले गए अस्पताल, एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंची

रीवा के जवा जनपद की सोहावल खुर्द पंचायत के गढ़ुआई टोला में बारिश के दौरान कच्ची सड़क की हालत बेहद खराब हो जाती है। एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई तो बीमार 12 वर्षीय बच्चे को ग्रामीणों ने कपड़े की पालकी बनाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

49508082026165359rewa_news_1786165524.webp

रीवा जिले के जवा क्षेत्र से सड़क व्यवस्था की बदहाली की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो गांवों में बुनियादी सुविधाओं की हकीकत दिखाती है। गढ़ुआई टोला में बारिश के बाद कच्ची सड़क कीचड़ और पानी से भर गई। इसी दौरान 12 वर्षीय लाला कोल की तबीयत बिगड़ गई। गांव तक एंबुलेंस पहुंचने का रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने कपड़े की पालकी तैयार की और बच्चे को किसी तरह मुख्य सड़क तक पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि यह परेशानी सिर्फ एक दिन की नहीं, बल्कि हर बारिश में उन्हें इसी तरह की मुश्किलों से गुजरना पड़ता है।

सड़क बनी मुसीबत, बीमार बच्चे को पालकी में ले जाने की मजबूरी
जवा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सोहावल खुर्द के आदिवासी बहुल गढ़ुआई टोला में सड़क की स्थिति लंबे समय से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बारिश के दिनों में कच्चा रास्ता कीचड़ में बदल जाता है। वाहनों का गांव तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

RO. NO 0001

इसी बीच 12 वर्षीय लाला कोल की तबीयत खराब हो गई। उसे तेज पेट दर्द, बुखार, उल्टी-दस्त और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। परिजन और ग्रामीण उसे अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन खराब रास्ते के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। आखिरकार ग्रामीणों ने कपड़े की पालकी बनाई और बच्चे को उसमें लेकर मुख्य सड़क की ओर रवाना हुए।

बारिश में पैदल चलना भी मुश्किल
ग्रामीणों के अनुसार बारिश शुरू होते ही गढ़ुआई टोला की सड़क पर जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। हालत इतनी खराब हो जाती है कि कई स्थानों पर पैदल निकलना भी चुनौती बन जाता है।

ऐसे में यदि गांव में कोई बीमार पड़ जाए तो उसे खाट, चारपाई या कपड़े की पालकी के सहारे मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

वर्षों से सड़क निर्माण की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि गढ़ुआई टोला में सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके बावजूद अब तक पक्की सड़क का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

बारिश में समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बेहतर होने से न केवल रोजमर्रा का आवागमन आसान होगा, बल्कि आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य वाहन भी गांव तक पहुंच सकेंगे।

ग्रामीणों ने बताई अपनी परेशानी
ग्रामीण कमलेश कोल के मुताबिक बारिश के दौरान सड़क की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। बीमार व्यक्ति को वाहन से अस्पताल ले जाना संभव नहीं रहता। इसी वजह से बच्चे को कपड़े की पालकी में ले जाना पड़ा।

रजिया साकेत ने बताया कि गढ़ुआई टोला में सड़क की समस्या काफी पुरानी है। बारिश के दिनों में बच्चों और बुजुर्गों को गांव से बाहर ले जाना मुश्किल हो जाता है।

वहीं, गंगाराम प्रजापति ने कहा कि सड़क नहीं होने के कारण बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।

कलेक्टर ने दिया जांच और कार्रवाई का भरोसा
मामले को लेकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि गढ़ुआई टोला की सड़क की स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली जाएगी। मौके का निरीक्षण कराकर वास्तविक स्थिति का आकलन कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए जाएंगे। सड़क निर्माण को लेकर संबंधित विभाग से प्रस्ताव और कार्रवाई की जानकारी ली जाएगी। समस्या के समाधान के लिए नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

ग्रामीणों की मांग- जल्द बने पक्की सड़क
गढ़ुआई टोला के ग्रामीणों ने कलेक्टर से सड़क का जल्द पक्कीकरण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से आदिवासी बस्ती का मुख्य मार्ग से संपर्क बेहतर होगा और बारिश के दौरान मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के साथ रोजमर्रा के आवागमन में भी बड़ी राहत मिलेगी। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
633080820260941351009090114.jpg
296050820262228031009034642.jpg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
846080820261049441009091194.jpg
403080820261116311009091653.png

Advertisement

960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 0001

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.