Jwala

Express News

भोपाल

नवरात्रि से प्रारंभ बचत उत्सव का लाभ सभी वर्गों को मिलेगा - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नवरात्रि से प्रारंभ बचत उत्सव का लाभ सभी वर्गों को मिलेगा - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

64307042026110647202604063737629.jpg

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी की दरें कम करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया, जिसके माध्यम से 5 प्रतिशत की जीएसटी के दायरे में 99 प्रतिशत वस्तुएँ आ गई हैं। सोमवार 22 सितम्बर नवरात्रि के दिन से यह हमारे लिए एक तरह से बचत उत्सव के रूप में मनेगा। इसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आहवान किया कि सभी नागरिक गर्व से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार की शाम प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के पश्चात मीडिया को दिए संदेश में कहा कि नवरात्रि का शुभारंभ जीएसटी बचत उत्सव से हो रहा है। यह समस्त राष्ट्रवासियों के हित में है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में विस्तारपूर्वक जीएसटी बचत उत्सव की जानकारी दी है। राष्ट्रवासियों को यह बहुत बड़ी सौगात है। भारत को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। कमजोर से कमजोर वर्ग की आय में वृद्धि के साथ विकास में उन सभी की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों के माध्यम से निर्मित वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। गर्व के साथ स्वदेशी के भाव को बढ़ाना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 'मेक इन इंडिया' और 'मेड इन इंडिया' को प्रोत्साहित करें। स्वदेशी के मंत्र को नवरात्रि के समय से लागू किए जाने से अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा क्योंकि रोजमर्रा की चीजों के क्रय किए जाने से किसान, महिला, युवा सभी के जीवन में बेहतरी आएगी।

 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.