भोपाल के मशहूर मिलन स्वीट्स पर IT की छापेमारी। MP नगर समेत 5 आउटलेट पर कार्रवाई, टैक्स चोरी की शिकायत के बाद दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
Bhopal: राजधानी भोपाल के मशहूर मिलन स्वीट्स पर आईटी की टीम ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि, अनियमितता की शिकायतों के बाद आईटी की टीम ने यह कार्रवाई की है। छापेमारी में स्थानीय पुलिस और अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। एमपी नगर समेत भोपाल की पांच आउटलेट पर छापेमारी की जा रही है।
गेट के बाहर पहरा दे रही पुलिस
आईटी की छापेमारी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि, अंदर मौजूद लोगों को अंदर ही रखा गया है। बाहर से किसी को अंदर आने की अनुमति नहीं दी जा रही। छापामारी करने आई टीम के साथ पुलिस टीम भी मौजूद है जो गेट के बाहर पहरा दे रही हैं।
पांच टीम छापेमारी में शामिल
टैक्स चोरी को लेकर शिकायत की गई थी लेकिन अब तक किसी अधिकारी द्वारा कोई बयान नहीं दिया गया है। कितने रुपए की टैक्स चोरी का इल्जाम है यह छापेमारी के बाद पता चलेगा। सभी पांच दुकानों पर आईटी की अलग-अलग पांच टीम छापेमारी कर रही है। दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है और आउटलेट की मैनेजिंग टीम से भी अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है।
नामचीन फूड आउटलेट है मिलन स्वीट्स
बता दें कि, मिलन स्वीट्स भोपाल में एक नामचीन फूड आउटलेट है। रविवार को दुकानों पर भारी भीड़ होती है ऐसे में आईटी टीम की छापेमारी के बाद हर कोई हैरान है। क्योंकि किसी को बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई इसलिए अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.