सीएम डॉ. मोहन यादव आश्वासन के बाद टली बस हड़ताल, 2 मार्च से नहीं रुकेगा पहिया
भोपाल। मध्यप्रदेश में 2 मार्च को प्रस्तावित बस हड़ताल सीएम डॉ. मोहन यादव के आश्वासन के बाद वापस ले ली गई है। इससे प्रदेश के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। सीएम यादव ने कहा सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र तक सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बस ऑपरेटर्स की सभी समस्याओं का समाधान आपसी चर्चा के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बस आपरेटर्स से हड़ताल डालने का अनुरोध किया ताकि प्रदेश में परिवहन व्यवस्था प्रभावित न हो।
समत्व भवन में हुई बस आपरेटर्स से चर्चा
सीएम निवास स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बस संचालकों ने शासन द्वारा जारी एक सूचना और अधिसूचना को लेकर अपनी आपत्तियां और चिंताएं सामने रखीं। उनका कहना था कि इन निर्णयों से उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और तत्काल संबंधित सूचना और अधिसूचना को होल्ड करने के निर्देश दिए। अब आगे की कार्रवाई दोनों पक्षों के बीच सहमति के बाद ही की जाएगी।
कहा-समस्या का हल निकालें परिवहन मंत्री
सीएम ने परिवहन मंत्री को भी निर्देश दिया कि वे बस ऑपरेटर्स के साथ मिलकर उनकी सभी व्यावहारिक कठिनाइयों का समाधान निकालें। उन्होंने कहा सरकार और परिवहन व्यवसायी एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं, बल्कि जनता को बेहतर सेवा देने के लिहाज से एक-दूसरे के सहयोगी हैं। इसलिए निर्णय भी ऐसा होना चाहिए जिससे यात्रियों की सुविधा बनी रहे और बस संचालकों का कामकाज भी चलता रहे। सीएम के आश्वासन के बाद मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन ने 2 मार्च से शुरू होने वाली हड़ताल को वापस लेने की घोषणा कर दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.