भोपाल मेट्रो की नई टाइमिंग सोमवार से लागू हो गई है। सोमवार से शनिवार तक मेट्रो 62 फेरे लगाएगी, जबकि रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर 70 ट्रिप होंगी। यात्रियों को हर 15 मिनट में मेट्रो मिलेगी। सुभाषनगर से पहली ट्रेन सुबह 11:30 बजे और एम्स से दोपहर 12 बजे चलेगी।
भोपाल: भोपाल मेट्रो की सेवा सोमवार से नई समय-सारणी के अनुसार शुरू हो गई है। अब यात्रियों को सप्ताह के सभी दिनों में हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। सोमवार से शनिवार तक मेट्रो कुल 62 फेरे लगाएगी, जबकि रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में यह संख्या बढ़कर 70 ट्रिप हो जाएगी।
नई व्यवस्था के तहत सुभाषनगर स्टेशन से पहली मेट्रो सुबह 11:30 बजे रवाना होगी। वहीं, एम्स स्टेशन से पहली मेट्रो दोपहर 12 बजे चलेगी। मेट्रो प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिचालन समय में ट्रेन के बीच का अंतर 15 मिनट रखा है।
सोमवार से शनिवार तक यह रहेगा शेड्यूल
सोमवार से शनिवार तक भोपाल मेट्रो का संचालन सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक होगा। सुभाषनगर से अंतिम मेट्रो शाम 7 बजे, जबकि एम्स से अंतिम मेट्रो शाम 7:30 बजे रवाना होगी। इस दौरान दोनों दिशाओं को मिलाकर कुल 62 फेरे लगाए जाएंगे। यानी यात्रियों को पूरे परिचालन समय में नियमित अंतराल पर मेट्रो उपलब्ध रहेगी।
रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर ज्यादा देर चलेगी मेट्रो
रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में यात्रियों को एक घंटे ज्यादा मेट्रो सेवा मिलेगी। इन दिनों मेट्रो का संचालन सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक रहेगा। सुभाषनगर से अंतिम मेट्रो रात 8 बजे और एम्स से अंतिम मेट्रो रात 8:30 बजे रवाना होगी। रविवार और सार्वजनिक छुट्टियों पर दोनों दिशाओं में कुल 70 ट्रिप संचालित किए जाएंगे।
पहली मेट्रो से 15 मिनट पहले खुलेगा स्टेशन
यात्रियों को सुविधा देने के लिए पहली मेट्रो के निर्धारित समय से करीब 15 मिनट पहले स्टेशन खोले जाएंगे। इससे यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश, सुरक्षा जांच और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। टिकटिंग की सुविधा भी निर्धारित गेट पर उपलब्ध रहेगी। सुभाषनगर, केंद्रीय विद्यालय, बोर्ड ऑफिस, एमपी नगर, डीआरएम ऑफिस और अलकापुरी स्टेशन पर गेट नंबर-3 से मैनुअल टिकटिंग की व्यवस्था रहेगी। रानी कमलापति स्टेशन पर गेट नंबर-2 और एम्स स्टेशन पर गेट नंबर-1 से मैनुअल टिकटिंग की सुविधा मिलेगी।
नई समय-सारणी से उम्मीद है कि यात्रियों को मेट्रो के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खासकर रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में एक घंटे अतिरिक्त सेवा मिलने से शहर में आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.