बड़वानी में 2 लाख रुपए के विवाद में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी, आरोपी फरार, पुलिस जांच जारी।
मध्यप्रदेश के बड़वानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पैसों के लालच ने पिता-पुत्र के रिश्ते को ही खत्म कर दिया। महज 2 लाख रुपए के लिए बेटे ने अपने ही पिता की कनपटी पर गोली मार दी। इसके चलते मौके पर ही पिता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, परिवार के भीतर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पिछोड़ी गांव का है। मृतक की पहचान 58 वर्षीय जगन बड़ोले के रूप में हुई है। जगन के 32 वर्षीय बेटे चन्दन ने ही उनकी हत्या की है।
घर में था तनाव का माहौल
चन्दन कई दिनों से अपने पिता से पैसों की मांग कर रहा था। परिजनों के मुताबिक जगन ने बेटे को दो लाख रुपए दिए थे इसके बावजूद वह पैसों की मांग कर रहा था। घर में पैसों के चलते तनाव का माहौल था। सोमवार को इस विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया।
मौके से फरार हुआ आरोपी
सोमवार को भी बाप-बेटे के बीच विवाद हुआ। इस दौरान चन्दन ने आपा खो दिया और घर में रखी बंदूक से अपने पिता को गोली मार दी। इसके बाद वो मौके से फरार हो गया। पुलिस को मामले की सूचना मृतक की पत्नी द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि, बेटा गोली मारकर फरार हो गया है।
आरोपी की तलाश जारी
लोगों का कहना है कि, परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। बीते कुछ दिनों से चन्दन आर्थिक दबाव में था। हालांकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि, चन्दन अपने पिता की हत्या कर देगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.