भोपाल में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया और कार्रवाई की मांग की।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्र
प्रदर्शन व्यापम चौराहे से शुरू हुआ, जहां बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद विरोध मार्च लिंक रोड की ओर बढ़ा। पुलिस ने पहले से बैरिकेड लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की थी। जब कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। हालांकि स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "राम विरोधी होश में आओ", "पप्पू मियां" और "राहुल गांधी मियां" जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि संसद परिसर में राम मंदिर के चढ़ावे के मुद्दे पर जिस तरह का सांकेतिक प्रदर्शन किया गया, उससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा
विपक्ष का प्रदर्शन केवल राजनीतिक नहीं बल्कि हिंदू आस्था का अपमान है। संगठन ने आरोप लगाया कि भगवान श्रीराम और राम मंदिर को विवादों में घसीटने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के विरोध में भोपाल में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।
पप्पू यादव साधु के वेश में संसद परिसर पहुंचे थे
गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र के दौरान निर्दलीय सांसद पप्पू यादव साधु के वेश में संसद परिसर पहुंचे थे। विपक्ष के अन्य सांसदों के साथ उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया था। विपक्ष का कहना था कि उनका प्रदर्शन पारदर्शिता और जांच की मांग को लेकर था, जबकि VHP और बजरंग दल इसे हिंदू आस्था के अपमान के रूप में देख रहे हैं।
करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस
विश्व हिंदू परिषद मध्यभारत के प्रांत सह मंत्री जितेंद्र चौहान ने कहा कि संत वेश धारण कर प्रदर्शन करना और रामलला के चित्र का कथित रूप से अनुचित तरीके से उपयोग करना करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच एसआईटी कर रही है और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में प्रक्रिया चल रही है।
वहीं, मध्य प्रदेश संत समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी अनिलानंद ने भी संसद में हुए प्रदर्शन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई पहले से चल रही है, इसलिए इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने के बजाय जांच पूरी होने का इंतजार किया जाना चाहिए
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.