Jwala

Express News

भोपाल

स्कूल बना मसाज पार्लर! Class Room में छात्राओं से पैर दबवाती दिखी महिला टीचर

5901302202515412073413022025093624whatsappimage2025-02-13at3.04.50pm(1).webp

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर छात्राओं से अपने पैर दबवाने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में शिक्षिका को छात्राओं से पैर दबवाते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद से उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
वायरल वीडियो में तीन अलग-अलग क्लिप्स हैं। दो वीडियो में शिक्षिका छात्राओं से पैर दबवाती हुई स्पष्ट रूप से नजर आ रही हैं। पहले वीडियो में, शिक्षिका बेंच पर बैठी हैं और कुछ छोटी छात्राएं नीचे बैठकर उनके पैरों की मालिश कर रही हैं। दूसरे वीडियो में, शिक्षिका दरी पर बैठी हैं, उनके पैरों पर एक किताब रखी है और छात्राएं उनके पैर दबा रही हैं। यह पूरी घटना कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, और अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है।
जब छात्राओं के अभिभावकों को इस घटना की जानकारी मिली और उन्होंने शिक्षिका से इस बारे में सवाल किया, तो उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। शिक्षिका ने अभिभावकों से कहा कि यदि वे उन्हें पद से हटाना चाहते हैं तो वे ऐसा कर सकते हैं। वीडियो में शिक्षिका को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है, “मैं ही तो हटूंगी, ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? और कुछ होगा? मैं यहां से हटकर कहीं और नौकरी करूंगी। आप मुझ पर गलत इल्जाम मत लगाओ।”
यह मामला सिवनी के शासकीय अनुसूचित जनजाति कन्या इंग्लिश मीडियम कन्या परिसर का है। वायरल वीडियो के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच की जा रही है।



RO. NO 13129/ 138

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO 13129/ 138
714300320251533441011866026.webp
RO. NO 13129/ 138
29008042025084640whatsappimage2025-04-08at2.13.49pm.jpeg
14101042025090041img-20241016-wa0005.jpg
5421402202513021916.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13129/ 138
29008042025084640whatsappimage2025-04-08at2.13.49pm.jpeg
14101042025090041img-20241016-wa0005.jpg
5421402202513021916.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.