Jwala

Express News

भोपाल

सिया के चेयरमैन से विवाद के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रमुख सचिव पर्यावरण डॉ नवनीत मोहन कोठारी और एप्को की कार्यपालन संचालक उमा माहेश्वरी आर को हटा दिया

सिया के चेयरमैन से विवाद के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रमुख सचिव पर्यावरण डॉ नवनीत मोहन कोठारी और एप्को की कार्यपालन संचालक उमा माहेश्वरी आर को हटा दिया

43923072025153459c3roep_1753279257.webp

सिया के चेयरमैन से विवाद के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रमुख सचिव पर्यावरण डॉ नवनीत मोहन कोठारी और एप्को की कार्यपालन संचालक उमा माहेश्वरी आर को हटा दिया है। इसके साथ ही राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता को भी स्थानांतरित कर दिया गया है। जबकि चंद्रमोली को अपर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

डॉ कोठारी को राज्यपाल का प्रमुख सचिव बनाया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में केसी गुप्ता अपर मुख्य सचिव को राजभवन से हटाते हुए अपर मुख्य सचिव कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा कई आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव के दुबई प्रवास के दौरान पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ कोठारी और सिया के चेयरमैन एसएन चौहान के बीच चल रहे विवाद में तब बखेड़ा खड़ा हो गया था जब एप्को परिसर स्थित सिया के चेयरमैन के दफ्तर में ताला लगा दिया गया और इसके बाद सिया के चेयरमैन ने पूरे मामले की शिकायत चीफ सेक्रेटरी से की थी।

सीएम को भी दुबई प्रवास के दौरान भी यह जानकारी मिली थी। इसके बाद साढ़े तीन बजे सिया चेयरमैन के दफ्तर का ताला खोल दिया गया था।

प्रमुख सचिव डॉ नवनीत कोठारी और सिया के चेयरमेन एस एन चौहान।

प्रमुख सचिव डॉ नवनीत कोठारी और सिया के चेयरमेन एस एन चौहान।

. सिया चेयरमैन का दफ्तर सील, कुछ घंटों में फिर खोला सिया के चेयरमैन शिवनारायण सिंह चौहान का दफ्तर सुबह सील किया, दोपहर में फिर खोल दिया गया। राजधानी भोपाल में सिया (SEIAA - स्टेट एनवायर्नमेंट इम्पैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी) के चेयरमैन शिवनारायण सिंह चौहान का दफ्तर सील कर दिया गया है। पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी के निर्देश पर सोमवार को यह कार्रवाई होना बताई जा रही है। खास बात यह है कि सुबह दफ्तर सील किया गया, दोपहर करीब 3.30 बजे खोल भी दिया गया। इसके बाद सिया के चेयरमैन शिवनारायण सिंह चौहान अपने चेंबर में बैठने पहुंचे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.