Jwala

Express News

बिलासपुर

अरपा को संवारने एक जगह समा गया पूरा बिलासपुर

अरपा को संवारने एक जगह समा गया पूरा बिलासपुर

9382203202517585437122032025131623whatsappimage2025-03-22at6.39.54pm(2).webp

नगर निगम के "अरपा उत्थान" अभियान में उमड़ा जन सैलाब,2 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 
-कुलपति,महापौर,  कलेक्टर,एसपी सभी ने कहा स्वच्छता को दिनचर्या में शामिल करें,अरपा का जतन हर नागरिक करें 
-जनप्रतिनिधि,विभिन्न संगठन समेत आमजनों ने किया श्रमदान 
-अभियान आगे भी जारी रहेगा 
बिलासपुर।
 अरपा के संवर्धन और सफाई के लिए विश्व जल दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा छेड़े गए अभियान "अरपा उत्थान" में अपनी अरपा को स्वच्छ करने आज पूरा बिलासपुर रामसेतु मार्ग में इकट्ठा हुआ और प्रशासन के साथ मिलकर सभी ने इंदिरा सेतु से रामसेतु तक श्रमदान कर नदी की सफाई की। इंदिरा सेतु से रामसेतु तक  लगभग दो हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।
नगर निगम बिलासपुर द्वारा शनिवार को आयोजित एक दिवसीय "अरपा उत्थान" अभियान में आयोजन स्थल "रामसेतु मार्ग" में  सुबह से लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो चुकी थी,सबका मकसद एक था अरपा नदी को स्वच्छ करना और उसके मूल स्वरूप में लाने के लिए प्रयास की शुरूआत करना। इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा तैयारी की गई थी। जन सहयोग के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासन ने लोगों से अपील की थी,जिसके फलस्वरूप बिलासपुरियंस ने आज इंदिरा सेतु से रामसेतु तक अरपा नदी की सफाई की और वहां मौजूद कचरा और गंदगी को निकाला। इस अभियान में विशेष रूप से अटल बिहारी वाजपेयी विवि के कुलपति एडीएन वाजपेयी,महापौर श्रीमती पूजा विधानी, कलेक्टर अवनीश शरण, एसएसपी रजनेश सिंह, निगम कमिश्नर अमित कुमार उपस्थित रहें जिन्होंने श्रमदान भी किया। इस अवसर पर कुलपति एडीएन वाजपेयी ने अपने संबोधन में कहा की अरपा के संवर्धन-सरंक्षण और जल को बचाने के लिए शुरू किया गया यह एक पुनीत अभियान है। अरपा बिलासपुर की जीवनदायिनी है और इसे संवारने हम सभी को अपने जीवन में एक सूत्र को अपनाना होगा, वह यह की अरपा नदी में हम वह ना फेंके या प्रवाहित ना करें जिसे हम ना खुद खा सकते है और ना पचा सकते हैं। अरपा नदी के संवर्धन के लिए और बिलासपुर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए खुद से जागरूक होना होगा और दूसरों को भी करना होगा। महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने कहा की अरपा हमारी मां है,उसकी सफाई के लिए उमड़ा यह जनसैलाब यह दिखलाता है की सभी शहरवासियों के दिल में अरपा बसी है। महापौर ने कहा की हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अरपा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए प्रयास करने की जरूरत है,इसके लिए आज हम सब यह प्रण लें की अरपा नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हम सबका योगदान हो। शहर को भी स्वच्छ रखने में हर नागरिक की सहभागिता हो ताकि हमारा शहर नंबर वन बन सकें।

Image after paragraph


कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा की अरपा नदी बिलासपुर की पहचान है और आज विश्व जल दिवस के अवसर पर इसे संवारने की शुरूआत की गई है,स्वच्छता को जब तक हम अपनी दिनचर्या में शामिल नहीं करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को नहीं समझेंगे तब तक किसी भी नदी को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता, इसलिए जरूरी है की नदी के जतन के लिए सब मिलकर कार्य करें और इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें। 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिलासपुर पधार रहे हैं, उनके आगमन के पूर्व पूरे जिले में स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा की अरपा बिलासपुर की जीवनरेखा है,इसके उत्थान के लिए हम सबको अपनी जिम्मेदारी तय करनी होगी,स्वच्छता एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है। हमें अपने आस-पास स्वच्छता का वातावरण बनाए रखना होगा। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया की पीएम श्री मोदी के आगमन को लेकर पखवाड़े भर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है,अरपा नदी को संवारने अभियान की आज शुरूआत की गई है जो आगे भी जारी रहेगा। कार्य योजना तैयार कर अभियान को गति दी जाएगी। आमजन को इस कार्य में जोड़ने और प्रेरित करने के लिए आज अरपा उत्थान अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने में सभी शासकीय विभाग के कर्मचारी,सामाजिक और राजनीतिक संगठन,एसईसीएल,सेंट्रल यूनिवर्सिटी,अटल बिहारी वाजपेयी विवि, समेत विभिन्न संस्था एवं आमजनों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में सभी एमआईसी सदस्य और पार्षदों ने भी श्रमदान किया।
-हाईकोर्ट ने भी दिए है निर्देश 
अरपा नदी के संरक्षण और संवर्धन के लिए समय समय पर मान. उच्च न्यायालय द्वारा भी निर्देश दिए गए है,जिसके परिपालन में प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है।
-अरपा को प्रदूषण से बचाने निगम बना रही कार्य योजना 
अरपा नदी को दूषित होने से बचाने और उसके संवर्धन के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है जिसमें सबसे पहला नदी में नाला के गंदे पानी को रोकने के लिए चार एसटीपी निर्माणाधीन है जिसका अंतिम चरण चल रहा है। इसके अलावा निगम द्वारा शनिचरी,तिलक नगर और चिंगराजपारा में अलग से तीन नए एसटीपी का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

Image after paragraph


-बड़ी संख्या में मशीनरी लगी थी 
सफाई अभियान के दौरान जलकुंभी,कचरा को हटाने के लिए निगम द्वारा 6 जेसीबी,9 ट्रैक्टर 2 कांपेक्टर,1 डोजर, 5 टिपर इंतजाम किया गया था,जिसमें जन सहयोग से कचरा और जलकुंभियों को निकाला गया।
-जनप्रतिनिधि अधिकारी हुए शामिल 
जन सहयोग से किए जाने वाले इस कार्यक्रम में शहर के लगभग सभी जनप्रतिनिधी और अधिकारियों ने अरपा नदी में उतर कर सफाई किया। इस अभियान में एयू के कुलपति एडीएन वाजपेयी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, कलेक्टर अवनीश शरण, एसएसपी रजनेश सिंह, निगम कमिश्नर अमित कुमार एसडीएम मनीष साहू समेत पार्षद उपस्थित रहें।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

897021120260635181011005435.png
437021120260634491010996317.jpg
542021120260634241011005422.png
553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.