Jwala

Express News

बिलासपुर

अपोलो हॉस्पिटल के 4 डॉक्टरों को बड़ी राहत: इलाज के दौरान मौत के मामले में FIR निरस्त करने का आदेश

साल 2016 में गोल्डी उर्फ गुरवीन सिंह छाबड़ा की इलाज के दौरान अपोलो अस्पताल में मौत हुई थी। इस मामले में 7 साल बाद सरकंडा थाने में FIR दर्ज की गई थी।

655121020250251061280x720_2534716-chhattisgarh-high-court.webp

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपोलो अस्पताल बिलासपुर के चार डॉक्टरों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने मेडिकल लापरवाही के आरोप में दर्ज एफआईआर, चार्जशीट और सीजेएम कोर्ट में लंबित समस्त कार्रवाई को रद्द कर दिया है।

RO. NO 13910/80

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की डिविजन बेंच ने कहा कि, डॉक्टरों को बिना ठोस सबूत के आपराधिक रूप से जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। कोर्ट ने साफ किया कि, यदि इलाज के दौरान डॉक्टर ने सामान्य सावधानी और चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप उपचार किया है, तो यह लापरवाही नहीं मानी जाएगी।

सात साल बाद सरकंडा थाने में दर्ज हुई थी FIR
दरअसल मामला वर्ष 2016 का है, जब गोल्डी उर्फ गुरवीन सिंह छाबड़ा की इलाज के दौरान अपोलो अस्पताल में मौत हुई थी। मृतक के पिता ने डॉक्टर राजीव लोचन भांजा, डॉ. सुनील केडिया, डॉ. देवेंद्र सिंह और मनोज राय पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। राज्य चिकित्सा मंडल की पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, जिसमें कार्डियोलॉजिस्ट भी शामिल थे, ने जांच कर स्पष्ट कहा था कि, इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई। इसके बावजूद 7 साल बाद वर्ष 2023 में सरकंडा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

यह कानूनी प्रक्रिया का दुदरुपयोग : हाईकोर्ट
कोर्ट ने इसे कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया। हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध मामलों जैकब मैथ्यू बनाम स्टेट ऑफ पंजाब और बोलम टेस्ट का हवाला देते हुए कहा कि केवल बेहतर विकल्प उपलब्ध होने या अलग इलाज अपनाने से डॉक्टर की गलती नहीं मानी जा सकती। जब तक गंभीर लापरवाही का स्पष्ट प्रमाण न हो, तब तक डॉक्टर पर आपराधिक मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। हाईकोर्ट ने एफआईआर क्रमांक 1342/2023, चार्जशीट 15 अप्रैल 2024 और सीजेएम कोर्ट में लंबित क्रिमिनल केस क्रमांक 2035/2024 को रद्द करने का आदेश दिया।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.