Jwala

Express News

व्यपार

एलन मस्क ने की OpenAI की आलोचना, लगाया ये आरोप

बिजनेसमैन एलन मस्क ने OpenAI की फिर से आलोचना की है। इस बार जो आरोप लगाया है, उसके चलते एलन मस्क से संबंधित कंपनी के बीच विवाद का बढ़ना लाजमी है।

196121020250131591280x720_2534601-elon-musk-new-allegation-against-openai.webp

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप OpenAI फिर से अरबपति एलन मस्क के निशाने पर आ गया है। उन्होंने कंपनी पर उनके संस्थापक मिशन से विश्वासघात करने का आरोप लाया है। कहा है कि OpenAI झूठ आधारित है। एलन मस्क के इस बयान से सैम ऑल्टमैन के नेतृत्व वाली कंपनी के साथ झगड़ा फिर से बढ़ने का अंदेशा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबपति एलन मस्क ने OpenAI की पूर्व बोर्ड सदस्य हेलेन टोनर की एक पोस्ट को रीट्वीट किया है। टोनर ने OpenAI के बारे में बेबाक विचार रखते हुए लिखा कि उनके कर्मचारी अक्सर सवाल पूछते हैं कि मैं अब कंपनी को कैसे देखती हूं। इसका सीधा जवाब देना हमेशा मुश्किल होता है। उनके COT निगरानी या सिस्टम कार्ड बनाना बहुत जैसे कुछ अच्छे काम हैं, लेकिन उनके नीतिगत कार्यों में बेईमानी और धमकाने की रणनीतियां अच्छी नहीं हैं।

एलन मस्क ने हेलेन टोनर की इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए कैप्शन भी जोड़ दिया। मस्क ने लिखा कि OpenAI झूठ आधारित है। उनके इस कैप्शन को देख यूजर्स सवाल पूछने लगे। कई सवालों का जवाब एलन मस्क ने दिया। एक यूजर ने सवाल पूछा कि क्या यह गैरलाभकारी नहीं होना चाहिए था?

 

इस पर एलन मस्क ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने एक चैरिटी चुराई है और उसका इस्तेमाल अपने वित्तीय लाभ के लिए किया गया इसी प्रकार अन्य यूजर्स भी सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर्स ने पूछा कि क्या टेस्ला भी ईमानदारी से बनी हैं? अब जब सोशल मीडिया पर ही आपस में यूजर्स भिड़ गए हैं, तो एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन के नेतृत्व वाली कंपनी के साथ झगड़ा भड़क सकता है।

दो दिग्गज कंपनियों के बीच जंग

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में दो बड़ी कंपनियों के बीच लड़ाई जारी है। OpenAI ने एलन मस्क की कंपनी एक्सईआई की ओर से लगाए गए ट्रेड सीक्रेट चोरी के केस को खारिज करने के लिए अमेरिकी फेडरल कोर्ट से अपील की थी। OpenAI का आरोप है कि यह केस मस्क की लगातार होती परेशान करने वाली रणनीति का हिस्सा है।

वहीं एक्सएआई का कहना था कि OpenAI ने एक्सएआई के कर्मचारियों को हायर करके एआई चैटबॉट ग्रोक से जुड़ी गोपनीय जानकारियां हासिल करने की कोशिश की।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.