होम / व्यपार / टॉप-10 कंपनियों में 8 की वैल्यू ₹1.69 लाख करोड़ बढ़ी:बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप हफ्तेभर में ₹40,788 करोड़ बढ़ा, इंफोसिस की वैल्यू ₹33,736 करोड़ बढ़ी
व्यपार
टॉप-10 कंपनियों में 8 की वैल्यू ₹1.69 लाख करोड़ बढ़ी:बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप हफ्तेभर में ₹40,788 करोड़ बढ़ा, इंफोसिस की वैल्यू ₹33,736 करोड़ बढ़ी
मार्केट वैल्यूएशन के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियों में से 8 की मार्केट वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.69 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है। वहीं 2 की वैल्यू 13,883 करोड़ रुपए कम हुई है।
इस दौरान बजाज फाइनेंस की वैल्यू सबसे ज्यादा 40,788.38 करोड़ रुपए बढ़कर 6.24 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई। इंफोसिस की वैल्यू ₹33,736.83 करोड़ बढ़कर 6.33 लाख करोड़ रुपए हो गई है।
TCS की वैल्यू ₹30,970 करोड़ बढ़ी
TCS की वैल्यू ₹30,970.83 करोड़ बढ़कर 11.33 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई। वहीं मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू 27,741.57 करोड़ रुपए बढ़कर 18.87 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई।
HUL और LIC की मार्केट वैल्यू घटी
इधर, HUL के शेयरों में बीते हफ्ते बिकवाली रही और इसकी वैल्यू ₹12,429.34 करोड़ कम होकर ₹6.06 लाख करोड़ पर आ गई है। इस दौरान LIC की वैल्यू ₹1,454.75 करोड़ घटकर ₹5.53 लाख करोड़ पर आ गई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.