Jwala

Express News

छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़: रायपुर की 16 साल की नाबालिग को बेचा, 24 दिन बाद छतरपुर से रेस्क्यू

छत्तीसगढ़: रायपुर की 16 साल की नाबालिग को बेचा, 24 दिन बाद छतरपुर से रेस्क्यू

20625052025091222photo-cover-1_1748160655.webp

रायपुर, छत्तीसगढ़। महज 16 साल की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर रायपुर से मध्यप्रदेश के छतरपुर ले जाया गया और एक कसाई को एक लाख रुपये में बेच दिया गया। हैरान कर देने वाली यह घटना रायपुर की है, जहां परिवार से नाराज होकर घर से निकली लड़की को मानव तस्करी का शिकार बना लिया गया।

नाबालिग ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि 21 फरवरी की शाम वह रायपुर रेलवे स्टेशन पर अकेली बैठी थी, तभी सुषमा पटेल नाम की महिला उसके पास आई। महिला ने उसे अपनी बेटी जैसा बताया और विश्वास में लेकर डोंगरगढ़ ले गई।

वहां से दो दिन बाद उसे छतरपुर ले जाया गया, जहां उसे बेचने की कोशिश की गई लेकिन ग्राहक नहीं मिला। इसके बाद राजस्थान ले जाया गया, लेकिन वहां भी सौदा नहीं हो सका। अंत में वापस छतरपुर लाकर एक गांव में बबलू कसाई उर्फ बाबूलाल अहिरवार (30) को एक लाख रुपये में बेच दिया गया।

8 मार्च को बाबूलाल उसे अपने घर ले गया और पत्नी की तरह रखने की कोशिश करने लगा। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। घर के सारे काम करवाता और पानी लाने के लिए किलोमीटरों पैदल चलवाता।

30 मार्च को नाबालिग ने किसी तरह अपने भाई को फोन किया और पूरी कहानी बताई। भाई की मदद से पुलिस तक मामला पहुंचा और 1 अप्रैल को पुलिस ने उसे बाबूलाल के घर से रेस्क्यू कर लिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

यह मामला छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी की बढ़ती घटनाओं की एक बानगी है और यह दिखाता है कि कैसे कमजोर हालातों में फंसी बच्चियों को दरिंदों के हाथों बेच दिया जाता है।

 

(इस खबर में पीड़िता की पहचान छिपाने के लिए नामों में बदलाव किया गया है।)


RO. NO 13404/ 41

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.