व्यवस्थापन के लिए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करने, गुमटी लगावाने बना रहे है योजना महापौर अलका बाघमार
शहर से सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के बाद,महापौर निकली, व्यवस्थापन के लिए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करने, गुमटी लगावाने बना रहे है योजना:
दुर्ग//नगर पालिक निगम।शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद,अब शहर को व्यवस्थित करने और बाजार को और बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने के लिए गुमटियाँ बनाने की तैयारी की जा रही है।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा,एमआईसी देवनारायण चन्द्राकर, बाज़र विभाग प्रभारी,शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,काशीराम कोसरे,मनीष साहू,नीलेश अग्रवाल,कमल देवांगन, गुलाब वर्मा,संजय अग्रवाल,मनीष कोठारी,गुलशन साहू, बाजार अधिकारी शुभम गोइर के साथ शनिचरी बाज़र,नींबू लाइन और गंजपारा क्ष्रेत्र का दौरा कर अतिक्रमण को हटाने के बाद,व्यपारियो को व्यवस्थित करने के लिए गुमटियाँ बनाने की योजना बनाई जा रही है।निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को हटाने के बाद, अब शहर के निगम प्रशासन ने सड़कों को चौड़ा करने और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए व्यवस्थापन किया है। 
महापौर श्रीमती बाघमार ने कहा इसके साथ ही, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बाजार को व्यवस्थित करने के लिए गुमटियाँ बनाने की योजना बनाई गई है।
उन्होंने ये भी कहा कि इन गुमटियों से न केवल बाजार को व्यवस्थित किया जा सकेगा बल्कि व्यापारियों को भी एक उचित स्थान मिलेगा।यह कदम कई तरह से फायदेमंद साबित होगा।सड़कों को चौड़ा करने और गुमटियाँ बनाने से शहर में व्यवस्था बढ़ेगी और यातायात सुचारू रूप से चलेगा।
महापौर ने कहा 100 गुमटियां बनवाने की तैयारी के लिए अधिकारी को निर्देश कर दिया है।उन्होंने कहा गुमटियाँ व्यापारियों को एक उचित स्थान प्रदान करेंगी, जिससे वे अपने व्यवसाय को व्यवस्थित ढंग से कर सकेंगे।उन्होंने कहा गुमटियाँ शहर के सौंदर्य को भी बढ़ाएंगी।
यह कदम शहर को और अधिक व्यवस्थित और सुंदर बनाने में मदद करेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.