बाल श्रम रोकथाम हेतु चलाये विशेष अभियान -कलेक्टर श्री सिंह
जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में दिए निर्देश
दुर्ग, / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रेरणा सभाकक्ष में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने एजेंडावार चर्चा की एवं संबंधित विभागों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बाल श्रम रोकथाम हेतु सघन अभियान चलाये जाने हेतु संबंधित विभागों को आदेशित किया गया। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत वर्ष 2025-26 से वर्ष 2028-29 तक के लिये लक्ष्यों का निर्धारण शासन द्वारा किया गया है। तद्नुसार वर्ष 2025-26 के लिये जिले की कुल ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में से 40 प्रतिशत् ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त घोषित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने संबंधित विभागों तथा ग्रामसभा के माध्यम से प्रस्ताव प्राप्त किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। ड्रग्स एवं अन्य स्वापक औषधियों के प्रयोग तथा बच्चों के अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु “एक युद्ध नशे के विरूद्ध“ विषय पर ज्वाइंट एक्शन प्लान एवं सड़क जैसी परिस्थितियों में रहने वाले बालकों हेतु जिले में चिन्हांकित हॉट स्पॉट जगहों पर सघन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।
जिला स्तरीय निरीक्षण समिति को जिले में संचालित शासकीय व अशासकीय बाल देख-रेख संस्थाओं का निरीक्षण करने एवं उनके सुचारू संचालन के लिए अधीक्षक व बाल देख-रेख संस्थाओं को निर्देशित किया गया। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, आयुक्त नगर निगम, जिला योजना अधिकारी रोजगार कार्यालय, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड, अधीक्षक, बालगृह, बाल सम्प्रेषण गृह, विशेष गृह, प्लेस ऑफ सेफ्टी, संरक्षण अधिकारी, नवा विहान, मातृछाया सेवा भारती, दत्तक ग्रहण एजेंसी, खुला आश्रय गृह. तथा डॉ. सुधीर हिशीकर एवं श्रीमती रीता मेश्राम, मनोनीत सदस्य उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.