Jwala

Express News

छत्तीसगढ

बस्तर की संस्कृति ने बटोरी देशभर की सराहना

बस्तर की संस्कृति ने बटोरी देशभर की सराहना

7031002202617554571710022026093535whatsappimage2026-02-10at3.02.12pm.webp

बस्तर पंडुम 2026 ने रचा इतिहास, जनजातीय संस्कृति को मिला राष्ट्रीय सम्मान : सांसद महेश कश्यप
जगदलपुर। 
बस्तर की पावन धरती पर आयोजित “बस्तर पंडुम 2026” का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन न केवल बस्तर बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए गौरव का विषय बन गया। इस महोत्सव के माध्यम से बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला, परंपराएँ एवं जीवनशैली का राष्ट्रीय मंच पर सशक्त और प्रभावशाली प्रदर्शन हुआ।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन को गरिमा प्रदान करने हेतु राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बस्तर आगमन बस्तरवासियों के लिए अविस्मरणीय क्षण रहा। राष्ट्रपति द्वारा जनजातीय कला, शिल्प एवं लोकजीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर कलाकारों से संवाद किया गया, जिससे स्थानीय कलाकारों का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समापन समारोह में सहभागिता करते हुए बस्तर की जनजातीय विरासत की मुक्त कंठ से सराहना की तथा विजेता कलाकारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “बस्तर भारत की सांस्कृतिक धरोहर का आभूषण है।” उनके प्रेरणादायी शब्दों से कलाकारों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बस्तर पंडुम को लेकर दिए गए संदेश ने इस आयोजन को राष्ट्रीय पहचान दिलाई। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में बस्तर पंडुम को जनजातीय विरासत के संरक्षण एवं स्थानीय समुदायों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
उन्होंने आगे कहा कि राज्यपाल रमेन डेका तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और नेतृत्व में यह आयोजन अभूतपूर्व रूप से सफल रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर पंडुम को बस्तर की पहचान और सांस्कृतिक गौरव का उत्सव बताया।
सांसद महेश कश्यप ने बस्तर पंडुम से जुड़े समस्त कलाकारों, देश के विभिन्न राज्यों से आए सांस्कृतिक दलों, जिला प्रशासन, पुलिस, स्वयंसेवी संगठनों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय बन पाया।


RO. NO 13404/ 41

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.