भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में 2 पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को खून से लथपथ हालत में सुपेला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जिस युवक को चाकू मारा गया उसकी पहचान गोपी तिवारी (24 साल) निवासी कैंप 1 शास्त्री नगर भिलाई के रूप में हुई है। मंगलवार 25 फरवरी की रात गोपी को उसका दोस्त मंगल सिंह लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया था। यहां गोपी का प्राथमिक उपचार किया गया।

घायल को रात में लाया गया अस्पताल
उपचार के दौरान अस्पताल के स्टाफ ने पाया कि युवक पर चाकू से कई वार किए गए हैं। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। छावनी पुलिस भी सूचना मिलते ही वहां पहुंच गई। मंगल सिंह ने बताया कि वो भी शास्त्री नगर में रहता है और गोपी का दोस्त है।
उसने बताया कि मंगलवार रात मुन्ना होटल के पास गोपी तिवारी खड़ा था। इसी दौरान वहां वहीं के निवासी रवि तिवारी और उसका भाई पहुंच गए। वो लोग गोपी से बहस करने लगे। अचानक दोनों के पीच हाथापाई हो गई। इसी झगड़े में रवि ने चाकू निकाला और गोपी के शरीर पर कई वार किए। इससे वह वहीं खून से लतपथ हालत में गिर गया। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए।

घायल का दोस्त मंगल सिंह
मंगल ने बताया कि गोपी के काफी अधिक खून निकल रहा है और वो बेहोश हो गया था। इसलिए उसने एक गाड़ी बुलाई और लोगों की मदद से उसे सुपेला अस्पताल लाया। इस दौरान लोगों ने डायल 112 को भी फोन कर दिया। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.