भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों से की भेंट मुलाकात, सुनी समस्याएँ किया समाधान
भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र यादव आज अपने सेक्टर-5 स्थित विधायक निवास में लोगों से भेंट-मुलाकात किए। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक, महिला-पुरुष और युवा विधायक से मिलने पहुंचे। सुबह से ही विधायक निवास पर लोगों का आना-जाना लगा रहा।
लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएँ विधायक के समक्ष रखीं। इसमें स्थानीय स्तर की जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएँ प्रमुख रहीं। नागरिकों ने पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था से संबंधित मुद्दे सामने रखे। कई लोगों ने व्यक्तिगत परेशानियाँ भी बताईं और समाधान की उम्मीद जताई।
विधायक यादव ने सभी लोगों की बात ध्यान से सुनी और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है और किसी भी समस्या को हल करने में पूरी कोशिश की जाएगी।
इस दौरान विधायक ने मौजूद लोगों से आत्मीयता से बातचीत की। क्षेत्र के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ समाज निर्माण में योगदान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता से सीधे जुड़कर ही जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों को सही मायनों में निभा सकता है।
लोगों ने विधायक की सहजता और संवेदनशील रवैये की सराहना की। मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.