फर्जी दस्तावेज बनाकर रायपुर में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने दबोचा
रायपुर, छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बांग्लादेश के मुंशीगंज से अवैध रूप से भारत में घुसा एक शख्स 16 साल से फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहा था। आरोपी का नाम मो. दिलावर खान बताया गया है।
जानकारी के मुताबिक, दिलावर खान 16 साल पहले बॉर्डर पार कर रायपुर पहुंचा था और एक साल के भीतर अपनी पत्नी को भी अवैध तरीके से भारत बुला लिया। यहीं नहीं, उसने फर्जी मार्कशीट तैयार करवाई, जिससे उसने पासपोर्ट सहित कई सरकारी दस्तावेज बनवा लिए।

पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा:
जैसे ही दस्तावेजों की सत्यता की जांच हुई, मामला उजागर हो गया। रायपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मो. दिलावर खान और उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
लोकेशन: रायपुर
गिरफ्तारी: दिलावर खान समेत परिवार के दो सदस्य
आरोप: फर्जी दस्तावेज बनवाना, अवैध रूप से भारत में प्रवेश, धोखाधड़ी
पुलिस अब उनके भारत में ठहरने और गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है।
विदेशी अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.