Jwala

Express News

छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ दुर्ग: कन्या भोज में गई 6 साल की बच्ची की लाश कार में मिली, रेप और मर्डर की आशंका

दुर्ग के मोहन नगर में 6 साल की मासूम की संदिग्ध हालत में मौत, बच्ची की लाश युवक की कार से मिली, इलाके में तनाव

91207042025042636comp-8-2_1743999085.webp

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में कन्या भोज में गई 6 साल की बच्ची की लाश पड़ोसी युवक की कार से बरामद हुई है। इस घटना ने विजय नगर में कुछ साल पहले हुई मासूम बच्ची की हत्या की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दीं।

घटना का विवरण:
रविवार सुबह करीब 9 बजे बच्ची पास के मंदिर में अन्य बच्चियों के साथ कन्या भोज में शामिल होने गई थी। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। दिनभर तलाश के बावजूद बच्ची का कुछ पता नहीं चला। शाम को बच्ची की लाश पड़ोस में रहने वाले युवक की कार की पिछली सीट के नीचे मिली।Image after paragraph

चोट के निशान और हालत देख हैरान रह गए परिजन:
परिजनों और पुलिस ने जब कार का दरवाजा खोला तो बच्ची बुरी हालत में मृत मिली। उसके हाथ अकड़े हुए थे, होंठ और नाक से खून निकल रहा था। चेहरे और शरीर पर गहरे जख्म थे, चमड़ी तक उधड़ गई थी। डॉक्टरों की प्राथमिक रिपोर्ट में मौत का कारण इलेक्ट्रिक शॉक बताया गया है।@GI@

दादी ने युवक पर जताया शक:
मासूम की दादी ने बताया कि दिन में उन्होंने आरोपी युवक को अपनी कार के पास घूमते देखा था। शाम को वही युवक खुद आकर बोला कि बच्ची कार में है और फिर दरवाजा खोला। इससे परिजन और भी ज्यादा शक में हैं।

इलाके में तनाव और हिंसा:
घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी की कार और घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। आरोपी के घर के बाहर खड़ी बाइक भी जलकर खाक हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए। संदेही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।@GI@

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल:
मासूम की मां ने कहा कि उसकी बेटी रामनवमी के दिन हंसते हुए घर से निकली थी, लेकिन शाम होते-होते उसकी लाश मिली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस जांच जारी:
मोहन नगर टीआई शिव कुमार चंद्रा ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मासूम के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं। उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे।


RO. NO 13404/ 41

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.