मुख्य सचिव द्वारा सम्पति पंजीयन क्रांति का जिला स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाय
रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को संपत्तियों के रजिस्ट्री में किए गए 10 क्रांतियों का जिला स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता के हित में किए गए क्रांतिकारी सुधारों की जानकारी लोगों को दी जाय।
मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा है कि पंजीयन विभाग की 10 जन उपयोगी पहलुओं का उद्देश्य संपत्ति पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी सरल, डिजिटल और नागरिक केंद्रित बनाना है। आधार आधारित प्रमाणीकरण ऑनलाइन भार मुक्त प्रमाण पत्र व्हाट्सएप सूचना सेवा, घर बैठे, रजिस्ट्री और स्वतः नामांतरण जैसी सुविधाओं के माध्यम से आम जनता को पंजीयन का लाभ अब कहीं अधिक सरलता से प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कलेक्टरों से कहा है कि इन सुधारों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर वर्कशॉप आयोजित कर सतत निगरानी की जाए तथा जन सामान्य को सेवाओं की जानकारी दी जाए। मुख्य सचिव ने कहा है कि कलेक्टरों की भागीदारी से यह पहल जमीनी स्तर पर सफल होंगी और छत्तीसगढ़ सुशासन की एक सशक्त मॉडल के रूप में अधिक सुदृढ़ होगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 3 मई को पंजीयन विभाग की 10 क्रांतिकारी सुधारों का शुभारंभ किया था। इनके अंतर्गत फर्जी रजिस्ट्री रोकने के लिए आधार सत्यापन,रजिस्ट्री खोज एवं डाउनलोड, ऑनलाइन भार मुक्त प्रमाण पत्र, स्टांप एवं पंजीयन शुल्क का कैशलेस भुगतान, व्हाट्सएप सेवाएं, डीजी लॉकर सेवाएं, रजिस्ट्री दस्तावेजों का स्वतः निर्माण, घर बैठे स्टांप सहित दस्तावेज निर्माण, घर बैठे, रजिस्ट्री, रजिस्ट्री के साथ स्वतः नामांतरण जैसी सेवाएं शामिल हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.