नगर की चौपाटी का निरीक्षण करने पहुंचा खाद्य प्रशासन अमला
खाद्य सामग्री की जाँच के लिए नमूने भेजे प्रयोगशाला
बालाघाट। कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन अमले की सक्रियता बरकरार है। ज्ञात हो जिला प्रशासन द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडर हाकर पर विशेष अभियान के अंतर्गत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी के अंतर्गत गुरुवार को अभिहीत अधिकारी डॉ. परेश उपलप के मार्गदर्शन में खाद्य अमले द्वारा वारासिवनी एसडीम ऑफिस के बगल में स्थित चौपाटी का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें चाट नेपाली मोमोज शिवालय चाट सेंटर, माँ भवानी चाट चाउ माउ चाउमिन आदि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। अमले द्वारा निरीक्षण के दौरान मंचूरियन राइस एवं मंचूरियन फ्राइड राइस तथा पानी पुरी का पानी आदि के नमूने जांच के लिये लिए गए। इसके साथ ही फेरी कर चाट गुपचुप का व्यवसाय करने वालों को विशेष रूप से साफ स्वच्छता रखरखाव एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई। इस दौरान खाद्य अमले ने अनियमिता पर नोटिस भी जारी किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.