Jwala

Express News

छत्तीसगढ

नशे के कारोबारी पर दुर्ग पुलिस की कार्यवाही

7440203202517391037402032025125551img-20250302-wa0193.webp

थाना मोहन नगर क्षेत्र से नशीली सीरप एवं गोलीयों सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

Image after paragraph

-आरोपियों के कब्जे से नशीली सीरप एवं टेबलेट कीमती 15636 रूपये जप्त

दुर्ग। जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु  पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा नशे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुये थे। तथा कार्यवाही हेतु ए.एन.टी.एफ. टीम गठित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  सुखनंदन राठौर, ए.एन.टी.एफ. हेड अधिकारी एवं उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) हेम प्रकाश नायक, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग  अजय सिंह के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक गुप्तेश्वर यादव एसीसीयू एवं थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक शिव प्रसाद चन्द्रा के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था। 

 टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन नशे के कारोबारियों पर निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को विशेष सूत्रों से पता चला कि नितेश सिंह पिता बाबू नाथ सिंह, निवासी खुर्सीपार जो स्टेशन रोड दुर्ग से नशीली दवाई अवैध रूप से परिवहन कर ले जा रहा है कि सूचना पर गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये नितेश सिंह को राजेन्द्र प्रसाद चौक दुर्ग में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसकी तलाशी लेने पर प्रतिबंधित नशीली सीरप CODEINE PHOSPHATE CHLORPHENIRAMINE MALEAT AND SODIUM CITRATE COUGH LINCTUS CHOCO कुल 23 नग बॉटल कीमती 4048 रूपये मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया  एवं नितेश सिंह से जप्त नशीली दवाई के संबंध में पूछताछ करने पर देवा भगत फार्मेसी स्टेशन रोड दुर्ग से खरीदना बताया। आरोपी नितेश के बताये जाने पर टीम द्वारा मौके पर औषधी निरीक्षक दुर्गेश्वारी साहू को बुलाया गया जिनकी उपस्थिति में भगत फार्मेसी स्टेशन रोड दुर्ग में रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही पर प्रतिबंधित नशीली सिरप एवं टेबलेट WYKAREX-CD CODEINE PHOSPHATE CHLORPHENIRAMINE MALEAT AND SODIUM CITRATE COUGH LINCTU सीरप कुल 13 नग बॉटल कीमती 2275 रूपये, ONEREX CODEINE PHOSPHATE AND TRIPRODIDINE HYDROCHLORIDE SYRUP सीरप कुल 20 नग बॉटल कीमती 3900 रूपये, ALPRAZOLAM TABLETS IP 0-5 MG कुल 30 नग टेबलेट कीमती 73 रूपये, SPAS PROX CAPSULES टेबलेट कुल 68 नग कीमती 612 रूपये, ETIZOLAM TABLETS IP 0-5 MG  टेबलेट कुल 30 नग एवं  CONTRAMAL SR '   टेबलेट कुल 20 नग कीमती 678 रूपये एवं बिक्री रकम 4050 रूपये जुमला कीमती 15636 रूपय को देवा भगत फार्मेसी के संचालक अजय देवांगन से जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध मौके पर विधिवत कार्यवाही की गई अग्रिम कार्यवाही थाना मोहन नगर से की जा रही है एवं आरोपी के फार्मेसी लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से प्र.आर. सगीर खान, आरक्षक भावेश पटेल, अजय गहलोत, राकेश अन्ना, तिलेश्वर राठौर, सनत भारती एवं मोहन नगर से सउनि मोतीलाल महिलवार, सउनि राजेन्द्र देशमुख, आर. भूपेन्द्र सिंह, क्रांती शर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही एवं औषधी निरीक्षक जागेश्वरी साहू की विशेष भूमिका रही।

आरोपी -

1. नितेश सिंह पिता बाबू नाथ सिंह, उम्र 26 साल, साकिन खुर्सीपार जोन 2, एबीडी स्ट्रीट, सेक्टर 11 भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)

2. अजय देवांगन पिता प्रदीप देवांगन, उम्र 30 साल, साकिन जागृति चौक, शंकर नगर, दुर्ग, जिला दुर्ग (छ.ग.)


RO. NO 13404/ 41

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.