"दुर्ग नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग को लेकर बड़ा फेरबदल — राजनीतिक खींचातानी के बीच आयुक्त ने बदले नोडल अधिकारी"
रिपोर्ट | Jwala Express News
दुर्ग नगर निगम में एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग को लेकर उठा विवाद सुर्खियों में है। लगातार मिल रही शिकायतों और पार्षदों की नाराज़गी के चलते आयुक्त सुमीत अग्रवाल ने बड़ा कदम उठाते हुए विभाग में अहम बदलाव किए हैं।
अब मोहेंद्र साहू होंगे स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी, जबकि पंकज चंद्रवंशी को सहायक स्वास्थ्य अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
नगर निगम में महापौर परिषद (एमआईसी) के गठन के बाद से ही विभिन्न विभागों को लेकर राजनीतिक रस्साकशी चल रही है। पार्षदों व जनप्रतिनिधियों के बीच मलाईदार विभागों को अपने कब्जे में रखने की होड़ जारी है, और इसका सीधा असर प्रशासनिक कार्यों की स्थिरता और पारदर्शिता पर पड़ता दिख रहा है।
स्वास्थ्य विभाग को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि न तो सफाई व्यवस्था ठीक से संचालित हो रही है, न ही नियमित निरीक्षण। साथ ही कई जनप्रतिनिधियों ने यह भी आरोप लगाए कि पूर्व नोडल अधिकारियों द्वारा पारदर्शिता की कमी और जवाबदेही से बचाव का रवैया अपनाया गया।
मोहेंद्र साहू, उपायुक्त को अब स्वास्थ्य विभाग का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
पंकज चंद्रवंशी, प्रोग्रामर, को सहायक स्वास्थ्य अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
शेष दायित्व यथावत रहेंगे।
कुछ पार्षदों ने इस बदलाव को "देर से लिया गया लेकिन सही कदम" बताया, वहीं विपक्षी पार्षदों का कहना है कि यह फेरबदल अस्थायी राहत है, असली समस्या है राजनीतिक दखल और विभागीय राजनीति।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.