दुर्ग पीजी कॉलेज में Zoological Association का उद्घाटन, विधिक जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
दुर्ग।शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में Inauguration of the Zoological Association के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के तत्वाधान में विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग के दो न्यायाधीशगण उपस्थित हुए और छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण विधिक विषयों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में एक न्यायाधीश ने छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अधिनियम अंधविश्वास के नाम पर हो रही सामाजिक कुरीतियों व प्रताड़नाओं को समाप्त करने के लिए बनाया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे समाज को इन कुप्रथाओं से मुक्त करने हेतु जागरूकता फैलाएँ और एक विकसित, प्रगतिशील समाज निर्माण में योगदान दें।
दूसरे न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फिशिंग आदि के उदाहरणों के साथ सतर्क रहने के व्यावहारिक उपाय बताए।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और विधिक विषयों पर प्रश्न पूछे। न्यायाधीशगणों ने उनकी जिज्ञासाओं का विस्तार से समाधान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस.एन. झा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ए.के. खान, विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या कुमुदिनी मिंज, तथा शिक्षकगण डॉ. उषा साहू, डॉ. नीरू अग्रवाल, मौसमी डे, डॉ. संजु सिन्हा, डॉ. अलका मिश्रा, सुदेश साहू, अनुराग मिश्रा और गोपाल राम उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.