चुनाव कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर सहायक ग्रेड-3 भूपेन्द्र गोईर(शुभम ) वेतन वृद्धि रोकी गई
चुनाव कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर सहायक ग्रेड-3 की वेतन वृद्धि रोकी गई
दुर्ग,नगर पालिक निगम दुर्ग में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 श्री भूपेन्द्र गोईर को निर्वाचन कार्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के चलते अनुशासनात्मक कार्यवाही का सामना करना पड़ा है। रिटर्निंग ऑफिसर नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा आदेश क्रमांक 176/स्था०निर्वा०/न०पा०/2025 दिनांक 14.02.2025 को श्री गोईर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसमें उन्हें 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।
किन्तु निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद भी श्री गोईर द्वारा दिनांक 20 फरवरी 2025 तक कोई उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। जवाब प्रस्तुत न करने और निर्वाचन कार्य में लापरवाही तथा अनुशासनहीनता बरतने के कृत्य को सिविल सेवा आचरण संहिता 1965 की कंडिका (3) का उल्लंघन माना गया।
इस आधार पर, श्री गोईर की एक वेतनवृद्धि को सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1986 के नियम 10 के तहत असंचयी प्रभाव से तत्काल रोका गया है। यह निर्णय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, दुर्ग के अनुमोदन से लिया गया है। 
इस संबंध में प्रतिलिपियां संबंधित सभी अधिकारियों एवं इकाइयों को सूचनार्थ एवं पालनार्थ प्रेषित की गई हैं, साथ ही स्थापना प्रभारी को सेवा पुस्तिका में इस आदेश को दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.