जैन साधुओं पर हमले के विरोध में दुर्ग जैन समाज का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
दुर्ग (छत्तीसगढ़)। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में तीन जैन साधुओं पर हुए हमले के विरोध में दुर्ग जैन समाज ने आज आक्रोश जताते हुए एकजुट होकर कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में समाज ने नीमच की घटना को अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा कि इस तरह के हमले न केवल समाज में तनाव उत्पन्न करते हैं, बल्कि धार्मिक स्वतंत्रता एवं शांति के लिए भी खतरा बनते हैं। समाज ने मांग की कि मध्यप्रदेश शासन इस घटना की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे तथा जैन साधुओं को उचित सुरक्षा प्रदान की जाए।
ज्ञापन में @GI@ भी उल्लेख किया गया कि 16 अप्रैल 2025, बुधवार को पुनः एक ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमें जैन संतों की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई जाएगी। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य में भी जैन साधु-साध्वियों के बिहार के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई।
जैन समाज ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा। समाज ने प्रशासन से मांग की कि धार्मिक स्वतंत्रता एवं सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित की जाए।@GI@
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.