Jwala

Express News

छत्तीसगढ

कोसरिया यादव युवा समाज, मठपारा दुर्ग के सम्मान समारोह में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव

कोसरिया यादव युवा समाज, मठपारा दुर्ग के सम्मान समारोह में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव

74028092025153500447280920251309451000144381.webp

दुर्ग। कोसरिया यादव युवा समाज, मठपारा दुर्ग द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर समाजजनों ने पुष्पगुच्छ एवं शाल-श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री गजेन्द्र यादव ने समाज के भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन्हें समाज का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला है। श्री यादव ने समाज के लोगों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

Image after paragraph

उन्होंने विशेष रूप से नारी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को नई दिशा दे सकती है। आज भी समाज शिक्षा के क्षेत्र में पीछे है, ऐसे में हर परिवार को अपने बच्चों—विशेषकर बेटियों—को अवश्य पढ़ाना चाहिए। मंत्री यादव ने उपस्थित जनों को शासन की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक उन्नति से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी तथा इनका लाभ लेकर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया। युवा समाज को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर समाज और प्रदेश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

Image after paragraph


कार्यक्रम में सभापति श्याम शर्मा, पार्षद नरेंद्र बंजारे, श्रीमती द्वारिका साहू, गोविन्द देवांगन, कुलेश्वर साहू, गुलाब वर्मा, कमल देवांगन, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, बंटी चौहान, लोकेश यादव, पुन्नाराम यादव, नारायण यादव, अरुण यादव, ईश्वर यादव, गणेशराम यादव, सुरेश यादव, पवन यादव, दादू अहीर, डॉ. मनोज यादव, किशोर यादव, सुखदेव यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित जनसमूह और उमंग-उत्साह ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय बना दिया



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.