मेयर ने की वुमेन्स फ़ॉर ट्री कैंपेन अभियान की शुरुवात
मेयर ने की वुमेन्स फ़ॉर ट्री कैंपेन अभियान की शुरुवात,कहाँ वृक्षारोपण से महिलाओं को सामाजिक रूप से बनाया जा सकता है सशक्त
दुर्ग/ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत मेयर श्रीमती अलका बाघमार वूमेन फॉर ट्री कैंपेन की शुरुवात। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं अमृत मिशन द्वारा संयुक्त रूप से शहर के नया तालाब, मठपारा में समूहों को वृक्षारोपण हेतु किट वितरण किया गया। मेयर श्रीमती अलका बाघमार एवं एमआईसी नरेंद्र बंजारे, लीना दिनेश देवांगन,नीलेश अग्रवाल, तथा समूह की महिलाओं की उपस्थिति में किट वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि शहर में वूमेन फॉर ट्री कैंपेन के अंतर्गत और भी स्थानों का चयन कर 10,000 पेड़ लगाया जाना है। जिसकी शुरुवात स्थल के चयन करते हुए आज से की गई। इस कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाए एवं वार्ड की अन्य महिलाएं तथा मिशन प्रबंधक एवं सामुदायिक संगठक उपस्थित रहे।
मेयर ने कहा कि वृक्षारोपण की पहल से महिलाओं को विविध आर्थिक अवसर मिल सकते हैं।उदाहरण के लिए, महिलाएं नर्सरी की स्थापना,पौधे लगाने और रखरखाव की गतिविधियों में शामिल होकर आय अर्जित कर सकती हैं और रोजगार के अवसर पैदा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को इन अवसरों तक पहुंच मिलती है, तो इसका व्यापक प्रभाव पड़ता है, जिसका पूरे समुदाय और अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
मेयर ने आगे कहा कि वृक्षारोपण से महिलाओं को सामाजिक रूप से भी सशक्त बनाया जा सकता है। महिलाएं समुदाय-आधारित पहलों,जैसे कृषि वानिकी तकनीक, नर्सरी प्रबंधन और व्यवसाय विकास में भाग लेकर मूल्यवान कौशल और ज्ञान प्राप्त कर सकती हैं। ये कौशल उनके आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं और उन्हें सामुदायिक नेतृत्व की भूमिका निभाने में सक्षम बना सकते हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.