नाबालिग रेप पीड़िता ने की खुदकुशी, शेल्टर होम के बाथरूम में लगाई फांसी
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. सिटी कोतवाली क्षेत्र के खुला आश्रय गृह में 14 वर्षीय नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दरअसल, मृतका आस्ता थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और तीन दिन पहले जशपुर शहर में अकेले सड़क पर घूमते हुए पाई गई थी. स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने पर बालिका आश्रय गृह में उसे परामर्श के लिए रखा गया था. लेकिन आज सुबह बालिका ने अज्ञात कारणों से बाथरूम में आत्महत्या कर ली.
आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस ने मृतिका के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है. जशपुर एसडीओपी चंद्रशेखर परमा ने जानकारी दी कि बीते दिन पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. एक अपचारी बालक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया था. रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी.
पीड़िता की मां नही है और पिता का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है. ऐसे में बालिका को मुलाहिजा के लिए जशपुर लाया गया और परामर्श के लैब बालिका आश्रय केंद्र में रखा गया था. पुलिस ने मामले की जांच कर रही है. वहीं अब घटना के बाद कई सवाल उठने लगे हैं कि आखिर वह बालिका तीन दिन पहले शहर में अकेले कैसे पहुंची और किन परिस्थितियों में उसने आत्महत्या की. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.