रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव की स्मृति में भव्य दही हांडी उत्सव, सांसद विजय बघेल व विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल
रिसाली। रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव की स्मृति में विशाल मटकी फोड़ एवं दही हांडी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, उत्साह और उमंग से सराबोर इस आयोजन में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा स्व. पप्पू यादव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि दही हांडी उत्सव भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रतीक है। यह पर्व हमें एकता, टीम भावना और ऊंचे लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में आपसी भाईचारे और एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने स्व. पप्पू यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार, सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना आज भी लोगों के बीच जीवित है। उनकी स्मृति में आयोजित यह विशाल मटकी फोड़ एवं दही हांडी उत्सव उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होंने कहा कि दही हांडी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ा हुआ है और यह संदेश देता है कि जब हम एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर प्रयास करते हैं, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। दही हांडी हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, धर्म और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य होता है।
विधायक चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार सनातन संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आयोजन समिति को भव्य आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष और दही हांडी उत्सव के उल्लास से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में नजर आया।
इस अवसर पर रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, जिला पंचायत सभापति श्रद्धा साहू, सांसद प्रतिनिधि दीपक चंद्राकर, जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे, पार्षद विधि यादव, चंदेश्वरी बांधे, अजीत चौधरी, परमेश्वर महिलांग, युवा मोर्चा रिसाली मंडल अध्यक्ष रुपेश यादव, महामंत्री राजा डहरिया, अनुपमा गोस्वामी, राजेश्वरी पसीने, संध्या वर्मा, कविता नाग, परितोष शर्मा, आयुष तिवारी, पूनम सपहा, प्रमोद साहू, वीणा कुर्रे सहित बड़ी संख्या में आयोजक समिति के सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.