राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर हुआ गरिमामय आयोजन
*- विद्यार्थियों ने बैण्ड के माध्यम से वंदे मातरम् गीत की धुन प्रस्तुत की*
दुर्ग, / राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में जिले के स्कूल, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों ने बैण्ड के माध्यम से वंदे मातरम् गीत की धुन प्रस्तुत की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का स्वर है। इसकी 150वीं वर्षगांठ राष्ट्र की एकता, आत्मगौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण का जीवंत संदेश देती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए उनमें देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करेगा।
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जिले में ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे देशभक्ति का वातावरण निर्मित हो रहा है। छत्तीसगढ़ तेलधानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू ने वंदे मातरम् के गौरवशाली इतिहास को साझा किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बजरंग दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.