मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
नवदंपत्तियों को दिये आशीर्वाद*19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे
दुर्ग, /दुर्ग जिला मुख्यालय के सिविल लाइन स्थित विवेकानंद भवन में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। इस अवसर पर गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हो रहे विवाह संस्कार की उन्होंने सराहना की तथा सभी नवविवाहित जोड़ों से मिलकर उन्हें सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में 19 जोड़े एक ही मंडप में दाम्पत्य सूत्र में बंधे। आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों ने इस योजना का लाभ उठाया। सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप उल्लासपूर्ण वातावरण में यह वैवाहिक आयोजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि शासन की यह महत्वाकांक्षी योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानजनक एवं गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने नवदम्पत्तियों को शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही शासन की ओर से प्रदत्त आवश्यक सामग्री एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वधुओं के नाम 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई, जिससे उनके नए जीवन की मजबूत शुरुआत सुनिश्चित हो सके।
मंत्री श्री यादव ने आगे कहा कि इस प्रकार के सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में समानता, सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। इससे सामाजिक कुरीतियों में कमी आती है और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत मिलती है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, आयोजकों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दिये।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक उपहार सामग्री प्रदान की गई। इसमें हाथ घड़ी सेट, दुल्हन के लिए पायल, बिछिया एवं श्रृंगार सामग्री शामिल रही। साथ ही दुल्हनों के बैंक खातों में 35 हजार रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से हस्तांतरित की गई, जिससे उनके वैवाहिक जीवन सम्मानजनक शुरुआत सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में सभापति श्याम शर्मा, पार्षद कांशीराम कोसरे, कमल देवांगन, मनीष कोठारी, सरस निर्मलकर, साजन जोसफ, अनिकेत यादव एवं श्रीमती सुमन वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.