Jwala

Express News

छत्तीसगढ

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, शहादत को किया नमन

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, शहादत को किया नमन

79925052026175606808250520260943391001310437.webp

दुर्ग। 25 मई 2013 को झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की उपस्थिति में कांग्रेसजनों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि झीरम घाटी की घटना छत्तीसगढ़ एवं देश के लोकतांत्रिक इतिहास का एक अत्यंत दुखद अध्याय है। उन्होंने कहा कि वह हमला केवल कांग्रेस नेताओं पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र और प्रदेश की शांति पर कायरतापूर्ण प्रहार था।
उन्होंने कहा कि आज भी झीरम घाटी की घटना को याद कर लोगों की रूह कांप उठती है। शहीद नेताओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी पीछे हटने के बजाय संघर्ष करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
धीरज बाकलीवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वर्गीय नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा एवं उदय मुदलियार सहित अन्य सभी शहीद नेताओं, सुरक्षा बलों के जवानों और कार्यकर्ताओं के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों का बलिदान प्रदेश और देश कभी नहीं भूल सकता।
उन्होंने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके बताए मार्ग पर चलते हुए भयमुक्त, शांत एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए कार्य करें।
कार्यक्रम के अंत में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर की ओर से उपस्थित सभी कांग्रेसजनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.