27 फरवरी को दुर्ग में प्लेसमेंट कैम्प, निजी क्षेत्र के 43 पदों पर होगी भर्ती
दुर्ग/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग, मालवीय नगर चौक दुर्ग में शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प में निजी क्षेत्र के कुल 43 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।
उपसंचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो निजी नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के 18 पद, टेलीकॉलर के 20 पद, कम्प्यूटर टीचर के 2 पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर का 01 पद तथा फील्ड स्टाफ के 2 पद शामिल हैं। उक्त पदों के लिए निर्धारित वेतनमान 12,000 रुपये से 25,000 रुपये प्रतिमाह तक है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं।
इच्छुक आवेदकों को अपने समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट erojgar.cg.gov.in, Chhattisgarh rozgar app अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.