Jwala

Express News

छत्तीसगढ

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर स्टील सिटी चेंबर और नगर सेवा विभाग की बैठक

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर स्टील सिटी चेंबर और नगर सेवा विभाग की बैठक

95921092026111054601210920260931371001928610.webp

बाजारों की सफाई, सड़क, विद्युत व्यवस्था और लीज नवीनीकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा
भिलाई
। भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के अधिकारियों के साथ टाउनशिप के विभिन्न बाजार क्षेत्रों और व्यापारियों से जुड़ी जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में बाजारों की साफ-सफाई, सड़क एवं विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने, लीज नवीनीकरण, विद्युत बिलों के भुगतान में आ रही तकनीकी दिक्कतों सहित अनेक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। प्रबंधन एवं व्यापारी प्रतिनिधियों ने संयुक्त प्रयासों से समस्याओं के समाधान और बाजार क्षेत्रों को अधिक व्यवस्थित एवं सुंदर बनाने की दिशा में कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।
बैठक में चैंबर के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सहित टाउनशिप के विभिन्न सेक्टरों के व्यापारी प्रतिनिधि शामिल हुए। व्यापारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को नगर सेवा विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने भी समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बकाया विद्युत बिलों के भुगतान की अपील
बैठक में अधिकारियों ने व्यापारियों से लंबे समय से बकाया विद्युत बिलों का भुगतान करने का आग्रह किया। चैंबर ने भी व्यापारियों से अपील की कि जिन व्यापारियों पर विद्युत बिल की बड़ी राशि बकाया है, वे उसका भुगतान करें। यदि किसी व्यापारी को एकमुश्त भुगतान करने में कठिनाई हो रही है तो विभाग में आवेदन देकर समय अथवा किस्तों में भुगतान की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। वहीं, विद्युत बिल में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसके सुधार की व्यवस्था भी विभाग द्वारा किए जाने की जानकारी दी गई।
लीज नवीनीकरण की विसंगतियों को दूर करने पर चर्चा
शहर के व्यापारियों के लीज नवीनीकरण प्रकरण को लेकर भारतीय इस्पात प्राधिकरण एवं भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जारी सर्कुलर में मौजूद विसंगतियों पर भी चर्चा हुई। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि एक वर्ष की निर्धारित अवधि के संबंध में व्याप्त विरोधाभास को दूर कर दिया गया है और इसकी समयावधि 3 अगस्त 2026 से प्रारंभ मानी जाएगी।
चैंबर द्वारा व्यापारियों को लीज नवीनीकरण के लिए कितनी राशि का भुगतान करना होगा, इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए एक आवेदन प्रारूप तैयार किया गया है। यह आवेदन सभी दुकानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। व्यापारियों को आवेदन भरकर नगर सेवा विभाग में जमा करना होगा, जिसके आधार पर भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संबंधित आवेदक को लीज नवीनीकरण के लिए देय राशि की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि उक्त आवेदन जमा करना व्यापारी की सहमति नहीं माना जाएगा।
ऑनलाइन विद्युत भुगतान के लिए विशेष काउंटर
व्यापारियों द्वारा विद्युत बिलों के ऑनलाइन भुगतान में आ रही तकनीकी परेशानियों की जानकारी भी अधिकारियों को दी गई। प्रबंधन ने इन तकनीकी समस्याओं को स्वीकार करते हुए बताया कि व्यापारियों की सुविधा के लिए शॉप क्षेत्र में विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई है, जहां बिल भुगतान से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा।
सेक्टर-1 से सेक्टर-9 तक सफाई और सड़क व्यवस्था पर जोर
बैठक में टाउनशिप के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। व्यापारियों ने सेक्टर-1 से सेक्टर-9 सहित टाउनशिप के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
चैंबर प्रतिनिधियों ने बाजार क्षेत्रों को व्यवस्थित एवं सुंदर स्वरूप देने तथा सड़कों और विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में ठोस पहल की आवश्यकता बताई। व्यापारियों के सुझावों पर नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्री श्रीनिवासन ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर टाउनशिप के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापारियों के साथ मिलकर जनसमस्या समाधान शिविर भी लगाए जाएंगे।
चैंबर प्रतिनिधियों ने जताया आभार
बैठक में नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्रीनिवासन, नगर सेवाएं से अतुल नौटियाल, शॉप एवं लीज से संबंधित अधिकारी नौटियाल, सहायक प्रबंधक शॉप लक्ष्मी मेम, विद्युत विभाग के सहायक महाप्रबंधक श्री फुले, महाप्रबंधक इंजीनियरिंग सी.एल. चंद्राकर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, महासचिव दिनेश सिंघल, रामकुमार गुप्ता, ज्ञानचंद बाकलीवाल, पीयूष जैन, प्रवीण तिवारी, श्रीकांत उपाध्याय, डी.एच. सिंह, उमेश गुप्ता, प्रदीप बाकलीवाल सहित विभिन्न सेक्टरों के व्यापारी प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।
बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान के लिए सहयोग का आश्वासन देने पर चैंबर अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन एवं महासचिव दिनेश सिंघल ने नगर सेवा विभाग के अधिकारियों तथा उपस्थित सभी व्यापारी प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.