रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक में 320 से अधिक मामलों की हुई समीक्षा, आदतन अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश
दुर्ग। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस कार्यालय सभागार कक्ष में रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिलों के कुल 320 से अधिक प्रकरणों की क्रमवार समीक्षा की गई, जिनमें दुर्ग के 181, बालोद के 102 तथा बेमेतरा के 44 प्रकरण शामिल थे।
बैठक के दौरान महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट, हत्या एवं हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट तथा चिटफंड प्रकरणों में दोषमुक्ति के कारणों की गहन समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने निर्देश दिए कि विवेचना की गुणवत्ता में सुधार, अभियोजन के साथ समन्वय को सुदृढ़ करने तथा दोषसिद्धि की दर बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
श्री गर्ग ने विशेष रूप से आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधी जो बार-बार अपराध कर समाज में भय का वातावरण बना रहे हैं, उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही, जो अपराधी जमानत पर रिहा होकर पुनः अपराध कर रहे हैं, उनके खिलाफ पूर्ववर्ती अपराधों की जमानत निरस्त कराने हेतु न्यायालय में त्वरित पहल की जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ऐसे अपराधियों की निगरानी व्यवस्था को सशक्त किया जाए और स्थानीय पुलिस द्वारा उनकी गतिविधियों की नियमित रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाए।
बैठक में संयुक्त संचालक अभियोजन दुर्ग एस.एस. ध्रुव, उप संचालक दुर्ग भीम सिंह राजपूत, उप संचालक बालोद श्रीमती अनुरेखा सिंह, उप संचालक बेमेतरा श्रीमती अर्पणा अग्रवाल, अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती ज्योति सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमती मोनिका ठाकुर, डीएसपी श्रीमती बैजन्ती माला तिग्गा, डीएसपी दुर्ग श्रीमती भारती मरकाम, उप निरीक्षक राजकुमार प्रधान, सहायक उप निरीक्षक हेमंत त्रिपाठी, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती तेजस्वी गौतम एवं पुलिस पी.आर.ओ. प्रशांत कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.