Jwala

Express News

छत्तीसगढ

विश्व रक्तदाता दिवस पर श्री सत्य साईं सेवा समिति के मेडिकल कोऑर्डिनेटर दिलीप ठाकुर कलेक्टर द्वारा सम्मानित

विश्व रक्तदाता दिवस पर श्री सत्य साईं सेवा समिति के मेडिकल कोऑर्डिनेटर दिलीप ठाकुर कलेक्टर द्वारा सम्मानित

76315062026153921965150620260914391001416628.webp

दुर्ग। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग के ओपीडी कैंपस में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी दुर्ग के तत्वावधान में रक्तदाताओं के सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऐसे रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने ब्लड बैंक एवं रक्तदान गतिविधियों में सक्रिय, सकारात्मक एवं उल्लेखनीय योगदान दिया है।
इस अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा समिति के मेडिकल कोऑर्डिनेटर दिलीप ठाकुर को उनके निरंतर सेवा कार्यों एवं रक्तदान के क्षेत्र में योगदान के लिए कलेक्टर अभिजित सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी दुर्ग के अध्यक्ष डॉ. शरद पाटणकर, सचिव डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन डॉ. ए.के. मिंज, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. जे.पी. मेश्राम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद बाघ ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. जे.पी. मेश्राम द्वारा किया गया।
समारोह में विशेष रूप से डॉ. सुधीर हिसिकर, राज आड़तिया, विजय ताम्रकार, धर्मेंद्र शाह, कुलदीप सिंह, राजेश जैन, दीपक बंसल, सतीश जैन सहित अनेक समाजसेवी एवं रक्तदाता उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में रोशन सिंह, टी.एस. एंटोनी, रूपेश कुमार, हिमांशु चंद्राकर, सती गुप्ता, धीरज इंगले, तरुणा रावत, तीरथ, सूरज, दिनेश, तरन्नुम, निशु, माला, राहुल सहित अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उल्लेखनीय है कि नगर की आध्यात्मिक एवं सेवा गतिविधियों में अग्रणी श्री सत्य साईं सेवा समिति द्वारा लगातार सामाजिक एवं रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं तथा समिति समय-समय पर ब्लड बैंक में रक्तदान अभियान संचालित करती रही है।
आयोजित रक्तदान शिविर में स्वयं कलेक्टर अभिजित सिंह ने भी रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया। यह रक्तदान शिविर नव दृष्टि फाउंडेशन, जेसीई दुर्ग-भिलाई, व्हेयर इंडिया एवं समर्पित परिश्रमी सामाजिक समिति जिला दुर्ग के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.