दुर्ग जिले की श्रीमती तारा साहू ’’उत्कृष्ट बीसी सखी अवार्ड’’ से सम्मानित
दुर्ग। जिले की श्रीमती तारा साहू ने अपनी मेहनत और लगन से ’’बिहान’’ स्व-सहायता समूह से जुड़कर न सिर्फ अपनी बल्कि आस-पास के कई गांवों की ग्रामीण महिलाओं और किसानों की आजीविका को सशक्त बनाया है। जिले के नंदिनीखुर्दनी ग्राम पंचायत की निवासी श्रीमती साहू ने वर्ष 2018 में बीसी (बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट) सखी के रूप में अपना कार्य प्रारंभ किया। शुरुआती चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी और ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किया। उनकी इसी लगन, समर्पण और सर्वाधिक ट्रांज़ैक्शन के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 24 नवंबर 2025 को न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला में मिशन संचालक, सीजीएसआरएलएम द्वारा “उत्कृष्ट बीसी सखी अवार्ड” से सम्मानित किया गया। उनकी अनुपस्थिति में यह सम्मान एमीन दीदी द्वारा ग्रहण किया गया।
आजीविका मिशन से मिली ट्रेनिंग और समर्थन राशि का उपयोग कर श्रीमती साहू ने लैपटॉप खरीदा और बैंक ऑफ इंडिया, शाखा पथरिया से जुड़कर कार्य शुरू किया। आज वे 4500 से अधिक बैंक खाते खोल चुकी हैं और नंदिनीखुर्दनी सहित 06 आस-पास के गांवों में नकद जमा व निकासी, नए बैंक खाते खोलने, बिजली बिल भुगतान, फसल बीमा आवेदन, और विभिन्न सरकारी योजनाओं के आवेदन जैसी महत्वपूर्ण डिजिटल और बैंकिंग सेवाएँ घर-घर जाकर उपलब्ध करा रही हैं। जो कार्य बड़े बैंक शाखाओं के लिए भी कठिन होता है, उसे तारा साहू ने अकेले दम पर संभव कर दिखाया है। बीसी सखी के रूप में ट्रांज़ैक्शन पर मिलने वाले कमीशन से उन्हें 10 हजार से 11 हजार रुपये मासिक आय होती है, जिससे उनके परिवार की आजीविका सुरक्षित हुई है। श्रीमती तारा साहू का यह सफर ’’बिहान’’ स्व-सहायता समूह की प्रेरक यात्रा को प्रमाणित बनाता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.