अपराधों की बढ़ती वारदातों के बीच दुर्ग कोतवाली टीआई तापेश्वर नेताम का तबादला — नवीन राजपूत को सौंपी कमान वायरल फोटो बनी चर्चा का विषय गौरतलब है कि हाल ही में दुर्ग कोतवाली टीआई तापेश्वर नेताम का सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन का फोटो वायरल हुआ था। दूसरी ओर, उसी दौरान क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा था। ऐसे में यह तबादला प्रशासनिक कार्रवाई से ज्यादा जवाबदेही की पहल के रूप में देखा जा रहा....
BREAKING NEWS। ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज।
दुर्ग। शहर में लगातार बढ़ते अपराधों और कानून-व्यवस्था पर उठते सवालों के बीच पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर थाना प्रभारी दुर्ग (कोतवाली) तापेश्वर सिंह नेताम को उनके पद से मुक्त कर रक्षित केन्द्र, जिला दुर्ग में स्थानांतरित किया है।
उनके स्थान पर साइबर थाना दुर्ग रेंज में पदस्थ निरीक्षक नवीन कुमार राजपूत को दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर आमद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
लगातार बढ़ते अपराधों और लापरवाही के बीच कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कोतवाली क्षेत्र में हाल में बढ़े आपराधिक मामलों और पुलिस की निष्क्रियता के बाद की गई है।
बीते कुछ सप्ताहों में कोतवाली क्षेत्र में चाकूबाजी, चोरी, और आपसी विवाद से जुड़ी हत्याओं की घटनाएं बढ़ी हैं। इन घटनाओं को लेकर शहरवासियों में रोष देखा जा रहा था।
वायरल फोटो बनी चर्चा का विषय
गौरतलब है कि हाल ही में दुर्ग कोतवाली टीआई तापेश्वर नेताम का सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन का फोटो वायरल हुआ था। दूसरी ओर, उसी दौरान क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा था। ऐसे में यह तबादला प्रशासनिक कार्रवाई से ज्यादा जवाबदेही की पहल के रूप में देखा जा रहा है।
नई जिम्मेदारी, नई उम्मीदें
नवीन कोतवाली प्रभारी बने निरीक्षक नवीन कुमार राजपूत से शहरवासी अब कानून-व्यवस्था में सुधार और अपराध नियंत्रण की सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
एसएसपी विजय अग्रवाल का कहना है कि “पुलिस विभाग में जवाबदेही और अनुशासन सर्वोपरि है, हर अधिकारी से बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.